मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं ? पढाई में मन कैसे लगाए जानिए

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं,पढ़ाई में मन नहीं लगता कैसे लगाएं,पढ़ाई में मन लगाने का आसान तरीका,पढ़ाई में मन लगाने के लिए क्या खाएं?,पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता।

अधिकतर छात्र छात्राओं या फिर उनके पेरेंट्स का सवाल होता की मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं?/बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करें? आपकी इसी समस्या का समाधान है आज का हमारा यह आर्टिकल। जिसमे हमनें विस्तार से बताया है की विद्यार्थी क्या करें और क्या न करें जिससे उनका मन पढ़ाई में लगें।

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं

जब भी हम किसी काम को करते हैं या फिर पढ़ाई के लिए बैठते हैं तो हमारा ध्यान कभी उस पर हंड्रेड परसेंट होता है और कभी नहीं होता है। कभी-कभी हमारा ध्यान इधर-उधर भटकते रहता है जिसकी वजह से हमारा वह काम या पढ़ाई सही तरह से बिल्कुल भी नहीं हो पाता है इसलिए हमारे आज के इस आर्टिकल मेरा पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता क्या करूं इसमें हम पढ़ाई में मन नहीं लगने के कारण पढ़ाई में मन लगाने का तरीका स्टडी टिप्स के बारे में बताएंगे।

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद स्टडी में मन ना लगने की समस्या दूर हो जाएगी लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़ना होगा, तो चलिए आर्टिकल की शुरुआत करते हैं यह जानने के साथ कि आखिर पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता है।

इस पोस्ट के टॉपिक देखे show

पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता? – why don’t you feel like studying?

अगर आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो पहले इसका कारण समझिए। हर किसी को पढ़ाई में मन ना लगने के अलग-अलग कारण हो सकते हैं इसलिए नीचे हमने पढ़ाई में मन ना लगने की कुछ कारण के बारे में बताया है।

  • पहला कारण लक्ष्य स्पष्ट ना होना इस वजह से पढ़ाई में मन नहीं लगता इसलिए पहले लक्ष्य बनाइए।
  • माहोल सही ना होना आसपास किसी प्रकार की ध्वनि शोर-शराबा होने की वजह से पढ़ाई में मन नहीं लगता।
  • मन भटकाने वाली चीजें जैसे टीवी, मोबाइल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की वजह से पढ़ने का मन नहीं करता क्योंकि आपका ध्यान उन चीजों में ज्यादा होता है।
  • शारीरिक कमजोरी या तकलीफ की वजह से पढ़ाई में मन नहीं लगता। जाहिर सी बात है तबीयत सही ना होने की वजह से कोई चाह कर भी पढ़ाई में मन नहीं लगा सकता।
  • अगर कोई बात आपको परेशान कर रही है और इसी वजह से आपका मूड खराब है तब भी पढ़ाई में मन नहीं लग सकता है।

यह तो हुई पढ़ाई में मन नहीं लगने की बात चलिए अगले सेक्शन में पढ़ाई में मन लगाने का तरीका आपको बताते हैं जिससे पढ़ाई करने में आपको दिक्कत ना हो।

पढ़ाई में मन लगाने का आसान तरीका – Easy way to concentrate on studies in hindi

● सही जगह है जरूरी

● कुछ चीजों से परहेज

● मेडिटेशन और योग करेगा पढ़ाई में मदद

  • सही जगह है जरूरी: पढ़ाई में मन लगाने के लिए एक शांत और सही जगह का होना बहुत जरूरी है। जिस जगह पर आपका माइंड डिस्टर्ब हो रहा है उस जगह को तुरंत छोड़ दें क्योंकि इससे आप नेगेटिव फील कर सकते हैं। अगर आप किसी शांत जगह पर पढ़ते हैं तो इससे मन पढ़ाई में लगेगा और पढ़ाई भी बेहतर तरीके से हो जाएगी।
  • मेडिटेशन और योग करेगा पढ़ाई में मदद: मन रिलेक्स करेगा, पढ़ाई में मदद, अच्छी पढ़ाई के लिए दिमाग की एकाग्रता और मन की शांति जरूरी है इसलिए यहां पर हम आपको कुछ ऐसे मैडिटेशन और योग के बारे में बता रहे हैं जो मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए बहुत ही असरदार माने जाते हैं । रोजाना 15 से 20 मिनट मेडिटेशन और योग करके आप अपने अंदर बहुत रिलैक्स और शांत महसूस करेंगे पहला है ध्यान दूसरा है बालासन, तीसरा है उत्तानासन और चौथा है सुखासन। ध्यान और इन तीनो योग के जरिए तनावमुक्त, दिमाग शांत और एकाग्रता में वृद्धि होगी।
  • कुछ चीजों से परहेज: कुछ चीजों से परहेज करें पढ़ाई में तब मन लगेगा जब यह चीजें आपसे दूर होंगी वह है टीवी, मोबाइल, खेलना-कूदना और दोस्त क्योंकि यह मन भटकाने वाली चीजें हैं इसलिए पढ़ाई के समय इन चीजों का परहेज करें मतलब दूरी बना ले। तब आप बेहतर तरीके से पढ़ाई कर पाएंगे और आप का मन पढ़ाई में लगेगा।

पढ़ाई में मन लगाने के लिए क्या खाएं

पढ़ाई में मन लगाने के लिए अच्छा खाना बहुत जरूरी है जिससे आप हमेशा तंदुरुस्त रहेंगे क्योंकि पौष्टिक और संतुलित आहार लेने से आप हेल्दी और उत्साहित रहते है और दिमागी शांति भी बढ़ती है। एक सही डाइट रूटीन को फॉलो करें जिसमें मौसमी फल, सब्जियों और अनाज को शामिल करें साथ ही ध्यान दें कार्बोहाइड्रेट वाला खाना खाने से बचें और मीठा खाने से भी परहेज करें क्योंकि यह चीजें शरीर को नुकसान पहुंचाती है।

पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र

अगर आप पढ़ाई को लेकर टेंशन में है, परेशान है बहुत कोशिश करने के बाद भी पढ़ाई में मन नहीं लग पा रहा है तो हम यहां पर पढ़ाई में मन लगाने के लिए मंत्र और उपाय बता रहे हैं। यह ज्योतिषी द्वारा बताए गए मंत्र और उपाय है जिसे आप आजमा सकते हैं तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपका या बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है तो इस उपाय को करें।

जिस जगह पर पढ़ने बैठे ध्यान रखें कि वह जगह साफ-सुथरी हो। बैठने के बाद आप का मुख पूर्व से उत्तर दिशा की ओर हो। ध्यान रखें कि जिस रूम में पढ़ाई करने बैठ रहे है वहां पर सरस्वती मां की फोटो जरूर लगी हुई हो। इसके अलावा आप इन दो मंत्र का जाप करें।

1.. ‘ओम ऐं नमः’
2.. ‘ऊं नमो भगवती सरस्वती वाग्वादिनी ब्रह्मीणी ब्रह्मस्वरूपिणी बुद्धिवादिनी मम विद्या देहि-देहि स्वाहा।’ इसके बाद पढ़ना शुरू कर दे।

कुछ ऐसे टिप्स जो आपको पढ़ाई में मन लगाने में भी मदद करेगा साथ ही ज्यादा देर तक भी पढ़ सकेंगे

एक ही सब्जेक्ट को एक दिन में बार-बार ना पढ़े

ज्यादातर बच्चे यही गलती करते हैं कि वह एक ही सब्जेक्ट को एक ही दिन में कई बार पढ़ लेते हैं। आपको बता दें कि ऐसा करने से उसी सब्जेक्ट में इंटरेस्ट धीरे-धीरे घटने लगता है और इस कारण से पढ़ाई में भी मन नहीं लगता। इसलिए ध्यान दें कि एक ही विषय को आप बार-बार पढ़ने के लिए लेकर ना बैठे। ऐसा करने से आप ना ही बोर होंगे, ना ही आपको आलस आएगा और साथ ही पढ़ने में भी मन लगेगा।

आपको बता दें कि जब आप किसी सब्जेक्ट से बोर होने लगते हैं। तो फिर उसमें पढ़ा हुआ सारा कुछ आप धीरे-धीरे भूलने लग जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आलस के कारण आपका पढ़ने का मन नहीं करता और आपका मन डिमोटिवेट होने लगता है। इसलिए जरूरी है कि आप हर एक विषय का एक समय बना लें कि आपको कौन सा सब्जेक्ट कितने देर लेकर बैठना है। अगर हर सब्जेक्ट का समय अलग-अलग होगा तो इससे आपका पढ़ने में काफी मन भी लगेगा।  लेकिन ध्यान रहे कि अगर आपका एग्जाम चल रहा हो तो आपको पूरा ध्यान केवल एक ही सब्जेक्ट में लगाना चाहिए। क्योंकि अगले दिन उस विषय का एग्जाम होता है और अगर आप अपने एग्जाम से पहले हर सब्जेक्ट को पढ़ने लगेंगे। तो इससे आपके ही एग्जाम में काफी दिक्कतें होने लगेगी। 

अपनी पढ़ाई करने के लिए अपना एक टाइम टेबल जरूर बनाएं

किसी भी छात्र के लिए सबसे जरूरी होता है समय। इसलिए उन्हें कभी भी अपना समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए। अगर सभी छात्र अपना सब काम समय के अनुसार करेंगे तो उसका परिणाम भी उन्हें काफी अच्छा देखने को मिलेगा। काफी बार ऐसा होता है कि बच्चा पढ़ तो रहा होता है लेकिन उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता है। और उसका एक कारण यह है कि वह समय शायद पढ़ने का सही नहीं है। इसलिए बच्चों को हमेशा अपना एक टाइम टेबल बनाना चाहिए। ऐसा करने से छात्र को हर चीज करने का एक सही समय मिलेगा और इससे उसका भविष्य भी काफी अच्छा हो जाएगा। टाइम टेबल बनाने से फायदा यह मिलता है कि हर सब्जेक्ट को एक बराबर का समय मिलता है। जिससे कि पढ़ने में भी मन लगता है और चीज ज्यादा से ज्यादा याद भी रहती हैं।

पढ़ाई करने के समय में अपने नोट्स जरूर बनाएं

यह चीज तो काफी पुराने समय से बताया जाता है कि जितना ज्यादा एक छात्र लिखता है उतना ही ज्यादा उसको वह चीज है याद रहती हैं। इसलिए आप जब भी पढ़ने बैठे तो अपने साथ एक नोटबुक रखें और नोट्स बनाएं। यह करने से आपका मन पढ़ाई में लगेगा और आपको पढ़ी हुई चीज भी याद रहेगी।

जितना आप लिखेंगे तो यह आपको आगे आपकी एग्जाम में मदद करेगा। काफी बार ऐसा होता है कि एग्जाम के टाइम में कुछ भी नोट्स हमारे पास नहीं होते जिसके कारण पढ़ने का भी मन नहीं करता है। वहीं अगर आपके पास आपके पहले से ही लिखे हुए नोट्स मौजूद होंगे। तो फिर आपका ज्यादा से ज्यादा उसे रिवाइज करने का मन करेगा और आप परेशान भी नहीं होंगे।

अपने पढ़ने का एक स्थान बना ले

सबसे बड़ा कारण पढ़ाई में मन ना लगने का एक यह भी होता है कि जब भी आप पढ़ने बैठते हैं। और अगर आपके आसपास का माहौल सही नहीं होता है। तो इससे आपका पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता है। इसलिए हमेशा अपने लिए एक सही जगह चुनकर ही पढ़ने के लिए बैठे। 

पढ़ने की जगह ऐसी होनी चाहिए जहां पर आसपास का वातावरण काफी शांत हो। ध्यान रहे कि हमेशा आप किसी कुर्सी पर बैठकर ही पढ़ें। क्योंकि जितना आप आराम करके पढ़ेंगे उतना ही आपका मन नहीं करेगा पढ़ने का। जब भी आप पढ़ने बैठ तो अपने आसपास आपको जिन भी चीजों की जरूरत पड़ेगी। वह पहले से ही रख ले ताकि आपको बार-बार उठना ना पड़े। क्योंकि बार-बार उठने पर आपको फिर पढ़ने का मन नहीं करेगा।

पूरी तरह से अच्छी नींद ले

ध्यान रहे कि आप जितना ज्यादा अच्छे से अपनी नींद पूरी करेंगे। उतना ही आप अगले दिन फ्रेश फील करेंगे और आपका पढ़ने में भी मन लगेगा। हर दिन एक व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। ऐसा करने से आपको अगले दिन जो भी पढ़ेंगे वह अच्छे और लंबे समय तक याद रहेगा 

अपनी पढ़ाई के लिए अपना एक उद्देश्य जरूर बनाएं

कोई भी इंसान चीज तभी करना चाहता है जब उसकी लाइफ में किसी भी तरीके का मोटिव या फिर उद्देश्य हो। और ऐसे ही छात्र को भी पढ़ना चाहिए जिसमें उसकी सबसे पहले अपना एक उद्देश्य बनाना होगा। जैसे ही कोई भी छात्र अपना एक उद्देश्य बना लेता है फिर उसके बाद उसे पढ़ने में ज्यादा मन लगता है। उद्देश्य जैसे उसे आगे चलकर क्या बना है उसके लिए पढ़ाई कितनी जरूरी है यह सब सोचकर ही उसे आगे बढ़ना होगा। क्योंकि ऐसा करने से इंसान को ज्यादा मेहनत करने में मोटिवेशन मिलती है। और जितनी ज्यादा आप मेहनत करेंगे उतना ही अच्छा आपको फल भी देखने को मिलता है।  इसलिए हर विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई से रिलेटेड कोई ना कोई मोटिव जरूर बनाकर रखना चाहिए। ताकि वह ज्यादा से ज्यादा मन लगाकर पढ़ सके और एक सफल इंसान बन सके।

रात में लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें?

वैसे तो सबको यह बताया जाता है की पढ़ाई ज्यादा अच्छे से सुबह में ही होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह का पढ़ा हुआ लोगों को ज्यादा समय तक याद रहता है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं की हर किसी को सुबह का ही पढ़ा हुआ याद रहे और रात का पड़ा हुआ नहीं। आप किसी भी समय मन लगाकर यदि पढ़ते हैं तो आपको वह लंबे समय तक याद रहता ही है।  काफी ऐसे छात्र हैं जिन्हें रात में पढ़ना अच्छा लगता है। लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं पढ़ पाते हैं। क्योंकि उनका ज्यादा देर तक पढ़ाई में मन नहीं लगता है। इसलिए अब हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिसकी मदद से आप रात में लंबे समय तक पढ़ सकते हैं। और आपका मन भी पढ़ाई में लगा रहेगा।

कोशिश करें कि दिन में ही अपनी नींद को पूरा कर लें

यदि किसी भी छात्र को रात में चक्कर पढ़ाई करनी है। तो सबसे जरूरी है कि वह अपनी नींद को पूरा करें वह भी दिन में। इसका मतलब यह है की छात्रा को दिन में रेस्ट लेना चाहिए। और अपने दिन भर की थकान को दिन में ही खत्म कर लेना चाहिए। ऐसा करने से दिन भर की थकान दिन में ही खत्म हो जाएगी। और फिर रात को आप आराम से बिना किसी डिस्टरबेंस के पढ़ पाएंगे और आपका मन भी पढ़ाई में लगेगा।

पढ़ाई करने के समय अपने अंदर एक डिटरमिनेशन रखें

इंसान का शरीर ऐसा होता है जो कि दिनभर की थकान को झेल कर रात में उन्हें आराम देता है। और इसी आराम के कारण शरीर में आलस और नींद दोनों ही काफी तेजी से आता है। इसलिए आपको जरूरत है अपने दिमाग को यह बताने की की आपको रात भर पढ़ाई करनी है। और इसके लिए आपको अपने दिन भर की थकान को भूलना पड़ेगा और अपने मन में एक डिटरमिनेशन लाना होगा। अगर आपको पढ़ते समय ज्यादा नींद आ रही हो या फिर मन ना लग रहा हो तो बीच-बीच में आप छोटा सा ब्रेक ले सकते हैं। और उसमें चाय या फिर काफ़ी बनाकर पी सकते हैं। ऐसा करने से आपकी नींद आपसे थोड़ी दूर रहेगी और आपका ज्यादा से ज्यादा मन पढ़ाई में लगेगा।

अपने पढ़ने के लिए एक स्टडी टेबल का उपयोग करें

यदि किसी भी छात्र को रात में लंबे समय के लिए पढ़ना है। तो उसे जरूरत है कि वह एक टेबल चेयर पर ही बैठकर पढ़ें। हर छात्र के पास एक टेबल चेयर और उस पर एक स्टडी लैंप होनी चाहिए। ताकि पूरे रूम में अगर अंधेरा हो और वह लैंप जलती रहे तो इससे उन्हें नींद महसूस नहीं होती है। आप कोशिश करें कि आपके पढ़ने के समय पूरे रूम की लाइट जलती रहे। क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर में आलस नहीं आता है। 

किसी भी छात्र के लिए उसका स्टडी टेबल सबसे जरूरी होता है। क्योंकि यदि कोई छात्र बेड पर लेट कर पढ़ाई करता है तो उसको बहुत ही जल्दी नींद आने लगती है। और यह भी एक काफी बड़ा कारण होता है पढ़ाई में मन ना लगने का। इसलिए हमेशा जब भी पढ़े तो कुर्सी टेबल पर बैठकर अपनी पीठ सीधी कर कर ही पढ़ाई करने बैठे।

पढ़ा हुआ कैसे याद रखे जानिए बेस्ट तरीके

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं – FAQs.

पढ़ाई में दिमाग नहीं लगे तो क्या करें?

पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए बाहरी वातावरण से लेकर शारीरिक स्वास्थ का सही होना बहुत जरूरी है। मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रह कर आप पढ़ाई में मन और दिमाग लगा पाएंगे। इसके लिए स्वस्थवर्धक भोजन करें, शारीरिक और मानसिक स्वस्थ सही रखने के लिए योग और मेडिटेशन करें और जब भी पढ़ाई करने बैठे नोट्स के जरिए पढ़ें।

पढ़ाई में ध्यान कैसे लगाएं?

पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए मन में चल रहे सभी ख्याल बहार निकाल दें। ऐसी बातें बिल्कुल सोचे जो आपको नेगेटिव फील करवाती हो, गहरी सांस लें इसके बाद जाकर बढ़ने बैठे।

पढ़ाई करने का सही समय क्या है?

बहुत से लोग सोचते है पढ़ाई करने का सही समय क्या है लेकिन यह सवाल क्यों? क्योंकि आपने अपने आस पास ऐसे लोगों को देखा होगा जो सुबह 4, रात के 2 बजे, कोई सुबह 6 बजे तो कोई शाम में पढ़ते है ऐसे में जाहिर सी बात है आपके मन में यह सवाल आता होगा की आखिर पढ़ाई करने का सही समय क्या है तो हम आपको बताना चाहेंगे पढ़ाई करने का सही समय जैसा कुछ भी नही है जी हां, पढ़ाई तब करना चाहिए जब आपका मन करें क्योंकि वही सही समय हैं।

पढ़ाई में मन लगाने के लिए कौन सा उपाय करें?

पढ़ाई में मन न लगने के कारण कई लोग ज्योतिष के द्वारा बताएं गए उपाय भी करते है यह उपाय आपके लिए भी काम के हो सकते है बस आप ट्राई करें –
अपनी नोट्स या बुक पर मोर का पंख रखें और जब भी पढ़ाई करने बैठे तो इस मंत्र का जब 2 बार जरूर करें – “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” या किसी कागज पर सिंदूर की मदद से इस मंत्र को लिख लें और दीवार पर टांग दें।

रात में कितने बजे तक पढ़ना चाहिए

रात में काम से काम 10 से 11 बजे तक ही पढ़ाई करें क्योंकि अगले दिन नींद पूरी होना भी बहुत जरूरी है। नींद पूरी न होने की वजह से आपका पूरा दिन खराब हो सकता है जिससे अगले दिन पढ़ ही नही पाएंगे इसलिए रात के समय इतनी देर तक ही पढ़े जिसमें आपकी 7 से 8 घंटे की नींद पूरी हो सकें।

एक दिन में कितने घंटे पढ़ना चाहिए?

छात्र छात्राओं को हर दिन लगभग 8-9 घण्टे पढ़ाई करनी चाहिए और सोने का समय निर्धारित रखना चाहिए। पढ़ाई के साथ साथ अन्य कार्य जैसे खेल कूद ,या सोशल लाइफ और अपने लिए समय भी निकलने आना चाहिए। ध्यान रखे इन आठ से नौ घंटे में पूरी तरह ध्यान और में से पढ़े ऐसा न हो की घर वालों को दिखाने के लिए पढ़ने बैठ गए और इधर आपका मन पढ़ाई में है ही नही। यह तो समय की बरबादी हुई ना।

निष्कर्ष (conclusion):

हमने आज मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी देने की कोशिश की है। इसके साथ ही हमने पढ़ाई में मन लगाने का तरीका, मंत्र और उपाय के साथ-साथ विद्यार्थी द्वारा पूछे जाने वाले कुछ प्रश्नों का भी जवाब दिया है और पढ़ाई से जुड़े महत्वपूर्ण पॉइंट्स रखे हैं।

हमें उम्मीद है हमारा यह आर्टिकल पढ़ाई में मन नहीं लगने के बारे में सभी जानकारी आपको समझ आ गई होगी। अगर आपके मन में इससे जुड़ा कोई सवाल है, तो हम कमेंट में पूंछ सकते है। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल हेल्पफुल लगा है और कुछ नया जानने को मिला है, तो इसे अपने फ्रेंड्स और फैमली के साथ शेयर करना ना भूलें।

धन्यवाद!

रिलेटेड आर्टिकल इन्हे भी जरूर पढ़े –

Leave a Comment

Realme P1 pro 5G : realme ने लांच किया रियल मी P1 प्रो 5G फ़ोन जानिए क्या है प्राइस और spec. Best Career Options For Freshers and Experienced 2024- करियर के बिकल्प जॉब के साधन RR vs RCB – बंगलुरु और राजस्थान के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला IPL 2024 2024 में जानिए कौन -कौन है दुनिया के सबसे आदमी – top 10 richest people in the word 80 लाख का SNEAKER X CPU- Total gaming यानि की आजु भाई ने ख़रीदा 80 लाख का sneaker