पढाई कैसे करे जो हमेशा याद रहे। जानिए याद करने का वैज्ञानिक तरीका

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं पढ़ाई कैसे करें जो याद रहे?,कैसे पढ़ाई करनी चाहिए जिससे आपको जो अपने पढ़ा है वह याद रहे तो दोस्तों अगर आप एक स्टूडेंट है या किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हो तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।

पढ़ाई कैसे करें जो याद रहे?
इस पोस्ट के टॉपिक देखे show

पढ़ाई कैसे करें जो याद रहे? बेस्ट तरीके

1. याद रखने के लिए रट्टा न लगाएं –

दोस्तों आपने देखा होगा आप घंटो पढ़ाई करते हुए भी याद नहीं हो पता है इसके लिए आप रटकर याद ना करें पढ़कर और समझ कर याद करें आप इस बात का ध्यान रखे की आपको जो भी टॉपिक याद करना है पहले समझ ले बिना समझे याद न करे टॉपिक को समझे कभी भी बिना समझे किसी भी टॉपिक को पढ़ना रट्टा मारना ही होता है। जो आपने याद किया है वह बार-बार लिख कर देखें इससे जो आपने याद किया है वह आपको इस तरह से याद रहेगा कि शायद ही आप कभी भूल पाए –

2. पढ़ने के टाइम का सही चुनाव –

दोस्तों पढ़ा हुआ भूल जाना एक आम बात है लेकिन आप जानते होंगे हमें बचपन में बताया जाता है कि रात को जो बात करते हैं वह हमारे माइंड में रहती है और वही बात अगर हम सुबह को दोहराए तो हमें लंबे समय तक याद रहती है। अगर हम भी यह प्रोसेस दो तीन बार करें तो तो हमें भी पढ़ा हुआ याद रहेगा। दोस्तों इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं है यह सिर्फ उनके लिए है जो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना ही नहीं चाहते।

3. निरंतरता –

दोस्तों याद रखें जब भी पढ़ाई करें तो लगातार पढ़ाई ना करें पढ़ाई के बीच में ब्रेक लेते रहें इससे आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करोगे और जब आप दोबारा से पढ़ाई करने बैठोगे तो आप अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे ऐसा करने पर आप कम टाइम में ही ज़्यादा याद कर सकते है यह ब्रेक आप 5 से 10 मिनट का ले सकते है लेकिन याद रखें इस ब्रेक में आप फोन का इस्तेमाल ना करें क्योंकि फोन को आप 5 से 10 मिनट का सोच कर उठाएंगे लेकिन आपका टाइम 1 घंटा या इससे ज्यादा कब गुजर जाएगा आपको पता ही नहीं लगेगा।

दोस्तों जब लगातार हम किसी चीज के बारे में ज्यादा बात करते हैं या ज्यादा सोचते हैं तो हमारा माइंड डिस्टर्ब हो जाता है इसलिए हमें बीच-बीच में ब्रेक ले ले लेना चाहिए। दोस्तों जब भी आप पढ़ाई करने करने बैठे तो पेंसिल और कॉपी अपने साथ लेकर बैठे जो याद करें लिखते रहें ऐसा करने से आपको जल्दी याद हो जाएगा और आप कभी भूलेंगे भी नहीं।

4. वातावरण है ज़रूरी –

दोस्तों सुबह उठो तो अपने दिमाग को शांत रखो खुश रहो और यही बात सोचो कि मुझे आगे बढ़ना है आप चाहे किसी भी फील्ड में हो इंसान को अपने आगे आगे बढ़ने की इच्छा रखनी चाहिए और सुबह उठकर इंसान जब शांत मन से बात सोचता है तो तो उसका पूरा दिन अच्छा नहीं गुजरता है। दोस्तों एक बात हमेशा याद रखो सबकी जिंदगी में नियम होने चाहिए दोस्तों अगर आप अपने बनाए नियमों पर चलेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलती है आप भी अपना एक रूटीन बना ले।

दोस्तों याद रखें जब भी आप पढ़ाई करें तो ऐसी जगह करें जहां बिल्कुल शांति हो जरूरी नहीं कि आप एक बंद कमरे में बैठ कर पढ़ाई करें कुछ लोग ऐसा करते हैं के पढ़ने के लिए अपने आप को एक कमरे में बंद कर लेते हैं पर आप ऐसा ना करें आप अपनी छत पर बैठकर कोई खुली जगह पर बैठ कर भी याद कर सकते हैं जहां आपको ताजी हवा जिससे आपका दिमाग फ्रेश है और आपकी सेहत भी बनी रहे।

दोस्तों एक बात और याद रखें हमें रात को जल्दी सोना चाहिए कुछ लोग क्या करते हैं रात को आधी आधी रात तक जाकर पढ़ाई करते हैं और सुबह देर तक सोते हैं। दोस्तों आप ऐसा ना करें और रात को जल्दी सो जाएं और सुबह 4:00 बजे से उठकर याद करे। आप यह न सोचे कि हम पूरा दिन याद करेंगे तभी हमारी याद होगा जरूरी नहीं कि हम 9.10 घंटे पढ़ाई करें और इतनी पढ़ाई हम कर भी नहीं सकते 1 दिन कर सकते हैं रोज-रोज हम नहीं कर सकते कुछ लोग पूरे साल पढ़ते नहीं और एग्जाम के टाइम में पूरा पूरा दिन किताबें लेकर बैठे रहते हैं आप ऐसा ना करें एक नियम बना ले रोज 2 घंटे पढ़ाई करें इससे आपको एग्जाम के टाइम में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

दोस्तों मायने यह नहीं रखता कि पढ़ना कितना है मायने यह रखता है कि क्या पढ़ना है आप पहले यह डिसाइड करें कि क्या-क्या याद करना है जरूरी नहीं कि पूरी किताब राटा मारा जाए और हां दोस्त हमारी सबसे बड़ी गलती यह होती है कि हम जिस तरीके से बुक में आंसर होता है हम उसी तरीके से याद करते हैं दोस्तों हमें अपनी भाषा में उनको याद करना चाहिए इस तरीके से वह हमें जल्दी याद हो जाएंगे।

5. टाइम टेबल है ओर भी ज़रूरी –

दोस्तों कोई भी काम करने के लिए कोई सही टाइम होता है सब काम का अपना एक टाइम होता है इसी तरह अगर आप एक टाइम टेबल बना कर पढ़ाई करंगे तो आपको एक बेहतरीन रिजल्ट मिलेगा। पढ़ाई करने के लिए भी आप अपने अकॉर्डिंग एक टाइम टेबल बनाये जिसमे आप अपने डेली के कामों को भी ऐड करे ऐसा करने पर आप पढ़ाई के अलावा बाकि के कामों पर भी थोड़ा ध्यान दे सकते है और ऐसा करने पर आपके पढ़ाई के टाइम पर आपका कोई काम बीच में नहीं आएगा क्योंकि या तो वो काम आप पहले कर चुके होंगे या फिर बाद में कर सकते है। दोस्तों बहुत से लोग टाइम टेबल तो बना लेते है लेकिन उसको फॉलो नहीं कर पाते जिसकी वजह से वो लोग सफल नहीं हो पाते आप इस बात का खास ख्याल रखे कि टाइम टेबल बनाने के बाद उसको पूरी तरह फॉलो करे तभी आपको सफलता मिल पाएगी।

टाइम टेबल में अलग अलग टाइम पर अलग अलग subject की तैयारी करे एक ही subject पर फोकस न करे क्योंकि दोस्तों एक ही subject पढ़ने से आप सफल नहीं हो सकते इसके लिए आपको सभी subject मे अपनी अच्छी पकड़ बनानी होंगी और हर सब्जेक्ट को अपने टाइम टेबल मे लिखना होगा तभी आपको सफलता मिल पाएगी।

6. जब भी पढ़ने बैठे, हाथ में रखें पेंसिल 

यदि आपको भी कुछ भी पढ़ने पर ज्यादा लंबे समय तक याद नहीं रहता है। तो उसका एक उपाय है कि आप जब भी पढ़ने बैठ कोशिश करें कि हाथ में एक पेंसिल लेकर ही बैठे। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा क्योंकि आप जब भी कुछ पढ़ेंगे। उसमें जो भी चीज जरूरी होगी उसे आप इस समय नोट कर सकते हैं या फिर अंडरलाइन करके रख सकते हैं। यह आपको चीज जल्दी याद करने के साथ-साथ काफी लंबे समय तक याद रखने में मदद करेगा।

7. नोट्स खुद बनाएं

बहुत पुराने समय से ही सुनने में आता है की लिखी हुई चीज ज्यादा दिन तक याद रहती है। इसलिए आपको हर चीज जो भी आप पढ़ रहे हो उसके नोट्स बनाने चाहिए। कई बच्चे ऐसा करते हैं कि कम समय होने पर वह अपने ही दोस्तों की नोटिस की फोटो कॉपी करवा लेते हैं। जो की एक सही तरीका नहीं है क्योंकि दूसरों के नोट्स से पढ़ने में टाइम भी ज्यादा लगता है और चीज समझ में काम आती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप खुद ही नोट्स बना कर रखें। ताकि समय आने पर उसे ध्यान से पढ़ सके। और इससे आपको चीज ज्यादा समय तक याद रखने में भी मदद मिल सकती है।

पढ़ा हुआ याद करने के बेस्ट tips

 8. पढ़ते समय मन को शांत रखे

जैसा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ काफी सारे प्रोजेक्ट्स असाइनमेंट भी बच्चों को दिए जाते हैं। ऐसे में ज्यादा सिलेबस और बाकी काम के चक्कर में बच्चे काफी डर जाते हैं। और उन्हें यह समझ नहीं आता कि उन्हें अपनी पढ़ाई कहां से शुरू करनी चाहिए। और जो भी पढ़ते हैं वह उन्हें फिर याद भी नहीं रह पाता। इसलिए जरूरत है कि वह सबसे पहले एक लिस्ट बनाएं कि उन्हें क्या-क्या पढ़ना है। और कितने समय में किस चीज को खत्म करना है। साथ ही वह अपने मन को शांत रखें और कोई भी खराब विचार मन में ना लाएं। और पूरी पेशेंट के साथ हर विषय को बराबर का समय दें। ऐसा करने से उनको पढ़ी हुई चीज अच्छे से याद होने लगेगी।

9. ग्रुप स्टडी अच्छा तरीका

काफी ऐसे बच्चे होते हैं जिन्हें खुद से पढ़ी हुई चीज समझ नहीं आती है। वही कोई और उन्हें वह समझता है तो वह काफी आसानी से याद कर पाते हैं। तो अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आप कोशिश करें कि ग्रुप स्टडी में अपने साथियों के साथ पढ़े। ऐसा करने से ज्यादा चीज एक साथ डिस्कस हो पाएंगे और समझ आ पाएगा। साथ ही चीज याद भी रह पाएगी लंबे समय तक। 

10. पढ़ाई के दौरान लेते रहें ब्रेक

यदि आपकी आदत यह है कि आप लंबे समय तक पढ़ते रहते हैं लेकिन आपको चीज याद नहीं होती है। तो उसका एक कारण यह हो सकता है कि आप अपने पढ़ाई के दौरान ब्रेक नहीं लेते होंगे। हमेशा ध्यान रहे की पढ़ाई के बीच में ब्रेक लेना जरूरी है। क्योंकि इससे आपके ब्रेन को थोड़ा सा रिलैक्स मिलता है। और जब आप दोबारा पढ़ने बैठते हैं तो आपको चीज ज्यादा समझ में आने लगती है और याद भी रहती है। इससे आपकी कंसंट्रेशन भी काफी बढ़ती है और ब्रेन की कैपेसिटी भी बढ़ती है।

11. रिविजन जरूर करें 

आप अगर केवल किसी विषय को एक बार पढ़ कर उठ जाते हैं और उसे फिर रिवाइज नहीं करते हैं। तो आपका पढ़ा हुआ आप कभी याद नहीं रख पाएंगे। दोबारा रिवीजन करने से बच्चों को चीज ज्यादा याद रहती है। और इससे यह भी आपको पता चलेगा कि पहले पढ़ी हुई चीज आपको याद है या नहीं। इसलिए कोशिश करें कि आप हमेशा पढ़ाई के बाद एक रिवीजन जरूर करें। जरूरी नहीं कि आप रिवीजन तुरंत पढ़ाई के बाद करें पर एक बार हफ्ते के अंदर अंदर ही रिवाइज करें।

12. मोबाइल ,टीवी आदि को बंद कर दे पढ़ने के समय

ज्यादातर बच्चे पढ़ने के समय अपने सामने मोबाइल, टीवी आदि को इस्तेमाल करते हैं। जिससे कि उन्हें पढ़ा हुआ कभी समझ नहीं आता और ना ही याद रह पाता है। ऐसे में जरूरत है कि आप लोग मोबाइल, टीवी को बंद कर ले या फिर उसे साइलेंट रखें। साथ ही माता-पिता का भी काम है कि वह अपने बच्चों पर ध्यान दे कि वह पढ़ने के वक्त मोबाइल या टीवी का इस्तेमाल न करें। और अगर ऐसा बच्चे करते हैं तो उनकी यह आदत वह छुड़ाएं। क्योंकि ऐसा करने से आपके बच्चे अच्छे से पढ़ पाएंगे और चीज याद भी कर पाएंगे।

कई बार ऐसा होता है कि बच्चे ऑनलाइन पढ़ रहे होते हैं और इस समय उन्हें नोटिफिकेशन आने लगते हैं। जिससे कि उनका मन इधर-उधर भटकता है तो। आप अपने फोन का नोटिफिकेशन हमेशा बंद करके बैठे। ताकि आप पूरा ध्यान केवल अपनी पढ़ाई पर लगा सके।

13. माध्यम संगीत सुनकर भी पढ़ाई कर सकते है

काफी बच्चों को संगीत की मदद से पढ़ने की आदत होती है। उन्हें उनकी मदद से चीज याद रह पाती हैं साथ ही उनका ध्यान इधर-उधर नहीं जाता है। पर ध्यान रहे कि आप हमेशा हेडफोन लगाकर ही संगीत सुने। ताकि आपको इधर-उधर की आवाज ना आ पाए और आप शांति से पढ़ पाए।

14. कठिन विषय की तैयारी पहले करे

जो भी सब्जेक्ट्स आप लोगों को थोड़े डिफिकल्ट लगते हो। कोशिश करें कि उसकी तैयारी आप पहले से ही करना शुरू कर दें। क्योंकि अगर आप उन्हें अंत में करेंगे तो आपको उसमें ज्यादा समय लग सकता है।

15. शोर्ट ट्रिक से पढ़ाई करें

कोशिश करें कि पढ़ने के समय आप चीजों को याद रखने के लिए कुछ छोटे-छोटे और मजेदार ट्रिक बनाएं। जिससे कि आपको पढ़ने में मजा भी आएगा और आपका मन भी लगेगा। और जैसे ही आप मन लगाकर पढ़ेंगे आपको चीज याद भी रहने लगेगी। और इस ट्रिक से आप कुछ कठिन शब्द आसानी से सीख पाएंगे।

16. विचार करे

यह एक बहुत अच्छी आदत हो सकती है। आप हमेशा अब रात में सोने से पहले अगले दिन भर आपको क्या पढ़ना है उसे पर विचार जरूर करें। एक प्लान बनाएं की किस सब्जेक्ट को आपको कितना समय देना है। इससे आपको पढ़ने में मन भी लगेगा और चीज याद भी रहेगी।

17. योग और व्यायाम करें

जैसा कि हमने आपको बताया कि पढ़ाई के लिए अपने मन को भी शांत और स्थिर रखना जरूरी है। और अगर मन को शांत बनाना है तो उसके लिए आपको जरूरी है कि रोज सुबह उठकर थोड़ा बहुत योग जरूर करें। इससे आपके मन को शांति भी मिलेगी साथ ही हर काम करने में मन की लगेगा। यदि आप मन से पढ़ाई भी करेंगे तो वह आपको याद रहेगी। एक्सरसाइज से आपका शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसलिए कहा जाता है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।

18. प्रॉपर डाइट

बाहर का तला हुआ या फिर जंक फूड खाने से आपका पेट तो खराब होता है। साथ ही इसका असर आपके दिमाग पर भी पड़ता है। तो कोशिश करें कि ऐसी चीज खाने से बचे। हमेशा कोशिश करें कि आप ताजा और पोषण से भरा हुआ खाना ही खाएं। जैसे हरी सब्जियां, बादाम, काजू, दूध यह सब चीज खाएं। जिससे कि आपका दिमाग को तेज बनाने में काफी मदद मिल सकती है।

19. खुद को पढ़ाये

यह एक बहुत अच्छा तरीका है चीजों को अच्छे से समझने और उसे याद करने का। तो उसके लिए आपको केवल खुद को शीशे के सामने खड़े होकर पढ़ी हुई चीज खुद को समझानी हैं। ऐसा करने से आपको बहुत से फायदे मिलेंगे जैसे कि आपको कोई भी कॉन्सेप्ट अच्छी तरह से समझ आएगा। क्योंकि यदि आप दोबारा अपने आप को समझाएंगे तो उससे पहले आपको खुद से समझने की जरूरत पड़ेगी। दूसरा फायदा यह है कि आप दूसरों को पढ़ने के समय अपनी कई सेंस ऑर्गन का इस्तेमाल कर रहे होते हैं। जिससे कि आपका ब्रेन चीजों को ज्यादा लंबे समय तक याद रखता है। साथ ही आपकी पर्सनालिटी को भी चेंज करके आपके अंदर कॉन्फिडेंस लायेगा। कोशिश करें कि पढ़ने के वक्त आप पेन पेपर की मदद लेकर पढ़ाए।  ताकि आपको कुछ उस समय इंपॉर्टेंट लगे तो इस समय आप नोट या हाईलाइट कर लें। ऐसा करने से आपको काफी मदद मिल सकती है और फायदा देखने को भी।

21. सुबह के वक्त करें पढ़ाई

कहीं जगह यह बात बताई गई है कि सुबह के समय पड़ी हुई चीज काफी अच्छे से समझ आती है साथ ही याद भी रहती है। क्योंकि उसे वक्त आपको एक शांत माहौल के साथ-साथ एक रिफ्रेश माइंड भी मिलता है। क्योंकि जब आप सो रहे होते हैं तो आपका ब्रेन थोड़ा सा रिलैक्स करता है। और उसके बाद जब उठ कर पढ़ते हैं तो आपको चीज ज्यादा समझ आती है। और जैसे ही चीज ज्यादा समझ जाएंगे वह आपको याद भी काफी जल्दी होगी और लंबे समय तक होंगे।

दोस्तों अगर आप सच में अपनी लाइफ में कुछ हासिल करना चाहते हो या कुछ बड़ा करना चाहते हो तो उसके लिए पढ़ाई मतलब नॉलेज अपने पास होना जरुरी है तभी आप सफल हो पाओगे, इसके लिए सबसे पहले आपको अपना गोल मकसद बनाना होगा की आपको ज़िंदगी में क्या करना है तभी आप उसके लिए एक्शन ले पाओगे जैसे अगर आपको अपनी क्लास में टॉप करना है तो आपको सोचना है की कैसे आप टॉप कर सकते हो उसके लिए आपको क्या करना चाहिए।

यह भी पढ़े – टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाइये और 1 दिन में कितने घण्टे पढ़ना चाहिए।

1 thought on “पढाई कैसे करे जो हमेशा याद रहे। जानिए याद करने का वैज्ञानिक तरीका”

Leave a Comment

Realme P1 pro 5G : realme ने लांच किया रियल मी P1 प्रो 5G फ़ोन जानिए क्या है प्राइस और spec. Best Career Options For Freshers and Experienced 2024- करियर के बिकल्प जॉब के साधन RR vs RCB – बंगलुरु और राजस्थान के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला IPL 2024 2024 में जानिए कौन -कौन है दुनिया के सबसे आदमी – top 10 richest people in the word 80 लाख का SNEAKER X CPU- Total gaming यानि की आजु भाई ने ख़रीदा 80 लाख का sneaker