भारत में सबसे महंगी बिकने वाली फसल कोन सी है 30 + फसल जानिए पूरी जानकारी

दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है इंडिया में बिकने वाली सबसे मंहगी फसल के बारे तो अगर आप एक किसान हो या आपका कमाई का साधन कृषि है तो यह जानकारी आपके लिए जानना जरुरी है। आपको अगर कृषि से जयदा मुनाफा कमाना है तो आपको उन फसल की खेती करनी चाहिए जिनकी कीमत ज़्यदा हो तो चलिए दोस्तों जानते है कुछ मंहगी फसल के बारे में जिनकी कीमत सबसे महंगी है।

सबसे महंगी बिकने वाली फसल कौन सी है

1. ताड़ का रस

ताड़ का रस भारत में सबसे महंगा फल है, जो खड़ी के तट पर उगता है। इसका रस शुगर पैदावार के लिए इस्तेमाल किया जाता है ताड़ के रस की क़ीमत – ताड़ की गुड़ की कीमत प्रति किलो लगभग 4000 से 5000 रुपये होती है।

2. चंदन की फसल की खेती

सबसे पहले हम चंदन की खेती के बारे में जानेंगे आपको बता दे कि चंदन एक काफी ही खूबसूरत पौधा होता है। भारत देश में चंदन की तकरीबन 20 तरह की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। बात की जाए चंदन के उपयोग की तो वह धार्मिक कामों में तो इस्तेमाल आती ही आती है। साथ ही साथ किसी औषधि को बनाने, परफ्यूम या फिर इत्र बनाने, बच्चों के खिलौने बनाने, और हवन सामग्री आदि बनाने के काम भी आती है। और भी कई सारी चीजों को बनाने में चंदन का काफी इस्तेमाल किया जाता है।

बात की जाए चंदन की खेती से कमाई की तो एक इंसान चंदन की खेती का काम करके करोड़ों की कमाई कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि यदि आप लोगों को भी चंदन की खेती का काम करना हो। तो सबसे पहले आपको फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से एक लाइसेंस लेने की जरूरत पड़ती है।

3. तुलसी के पौधे की खेती

जैसा कि आप लोगों को पता ही होगा कि तुलसी एक औषधि वाला पौधा है। साथ ही इसमें काफी सारे लाभ भी पाए जाते हैं। वैसे तो तुलसी के पौधे की लंबाई 30 से 60 सेंटीमीटर तक होती है। लेकिन इतनी से पौधे से अगर आप खेती करके पैसे कमाना चाहते हैं। तो आपको बता दे कि आपको इसमें करोड़ों रुपए तक की आमदनी देखने को मिल सकती है। तुलसी एक ऐसा पौधा माना जाता है जिसकी फसल कभी भी खराब नहीं होती है। लेकिन इसकी देखभाल भी अच्छे से करना काफी जरूरी होता है नहीं तो यह सुख जाते हैं।

4. मशरूम की खेती करके कमाई

अगर बात की जाए आज के समय में तो मशरूम काफी ही डिमांड में बढ़ता जा रहा है। मार्केट में इसकी मांग काफी बढ़ती जा रही है। बात की जाए मशरूम के फसल में लागत की तो जितनी लागत आप इसमें करते हैं। उससे 6 गुना आपको कमाई भी होती है। खबर के अनुसार जितना मार्केट में मशरूम की डिमांड है उस हिसाब से मशरूम की खेती नहीं हो रही है। और यही कारण है कि मशरूम की कीमत दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। यह भी एक ऐसी खेती में से आता है जिसको करने पर एक इंसान करोड़ों में पैसे कमा सकता है। लेकिन इसकी खेती करने के लिए कुछ स्पेशल तरह की ट्रेनिंग की जरूरत पड़ती है।

5. वनीला के पौधे की खेती

वनीला का काम काफी चीजों में आता है जैसे अल्कोहल बनाने में, मिठाई बनाने में, आइसक्रीम साथ ही परफ्यूम बनाने में। और भी ऐसी कई चीज हैं जिसमें वनीला का इस्तेमाल किया जाता है।धीरे-धीरे मार्केट में वनीला की डिमांड काफी बढ़ती जा रही है। साथ ही भविष्य में भी इसकी डिमांड और भी बढ़ाने वाली है। इसकी खेती कर कर भी एक इंसान अच्छा खासा कमा सकता है।

6. ईसबगोल की खेती से कमाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईसबगोल का पौधा एक काफी औषधीय पौधा माना जाता है। इस पौधे की खेती भारत देश के केवल उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात,हरियाणा और पंजाब में होती है। यह एक ऐसा पौधा है जिसकी खेती करके एक इंसान अच्छा खासा कमा सकता है। ऐसा देखा गया है कि लोग लाखों तक में कमा सकते हैं। आपको बता दें कि ईसबगोल की खेती करने के लिए भारत सरकार द्वारा सब्सिडी भी प्रदान की जाती है। ईसबगोल के भूसी जो होती है उसमें काफी सारे फायदे देखने को मिलते हैं। जैसा सबसे ज्यादा पाचन में मदद करता हैं।

7. एलोवेरा के पौधे की खेती से कमाई

आज के समय में एलोवेरा का इस्तेमाल हर कोई करता है। सबसे ज्यादा लोग अपनी त्वचा और बालों के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। और यही कारण है कि इसकी डिमांड मार्केट में बढ़ती जा रही हैं। एलोवेरा का उपयोग काफी सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही इसका उपयोग कुछ तरह की दबाई बनाने के लिए भी किया जाता है। जैसा की आज कल मार्केट में इसकी डिमांड बहुत है। इसलिए जो भी इसकी खेती करता है वह अच्छा खासा कमा सकता है।

8. अफीम के पौधे की खेती से कमाई

वैसे तो भारत में अफीम की खेती गैर कानूनी मानी जाती है। लेकिन अगर किसी को इसकी खेती करनी है। तो उसके लिए भारत सरकार से एक लाइसेंस लेने की जरूरत पड़ती है। यह एक ऐसी तरह की खेती है जिससे काफी ज्यादा फायदा कमाया जा सकता है। काफी कम समय में एक इंसान करोड़पति बन सकता है। आपको बता दें की अफीम की खेती सबसे ज्यादा अक्टूबर और नवंबर में अच्छे से करी जा सकती है।

9. अश्वगंधा के पौधे की खेती

अश्वगंधा एक ऐसा पौधा है जिसमें कई तरह की आयुर्वेदिक फायदे देखने को मिलते हैं। इसका उपयोग काफी आयुर्वेदिक दबाई बनाने में भी किया जाता है। इसकी खेती करने से एक इंसान अच्छा खासा आमदनी कर सकता है। इस पौधे की खेती केवल सितंबर और अक्टूबर के महीने में की जाती है। और सबसे ज्यादा इसकी खेती बिहार और उत्तर प्रदेश में की जाती है। धीरे धीरे मार्केट में इसकी डिमांड बढ़ती ही जा रही है। इसलिए इसका पौधा लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है।

10. सफेद मूसली के पौधे की खेती से कमाई

सफेद मूसली की खेती एक ऐसी खेती है जिसमें काफी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ती है। लेकिन उसे मेहनत के हिसाब से आमदनी भी काफी अच्छी खासी होती है। सफेद मूसली एक आयुर्वेदिक साथ ही यूनानी दवा का काम करती है। इसके आयुर्वेदिक गुना के कारण इसकी मार्केट में काफी ज्यादा डिमांड बढ़ती जा रही है। ऐसी काफी सारी बीमारियां हैं जिनकी दवा में सफेद मूसली दे कर उसे बनाया जाता है। जैसे खांसी पीलिया अस्थमा बवासीर और चर्म रोग आदि जैसी बीमारियों की दवा बनाने में सफेद मूसली का उपयोग किया जाता है।

11. मसाले की खेती करके कमाई

भारत एक ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा मसाले पाए जाते हैं। और मसाले एक ऐसी चीज है जिनकी मांग दुनिया के लगभग सभी देशों में की जाती है। काम ही देश ऐसे हैं जहां मसाले की खेती होती है। इसलिए मार्केट में मसाले की काफी डिमांड बढ़ रही है। यदि कोई मसाले की खेती करता है तो वह काफी कम समय में ही करोड़पति बन सकता है। यदि किसी को मसाले की खेती करनी है तो उसको सबसे पहले तो खेती से जुड़ी सभी चीजों के बारे में जानकारी लेनी होगी। मसाले में आप धनिया, काली मिर्च, मेथी, जीरा, हल्दी, अदरक और इलायची जैसे मसाले की खेती कर सकते हैं।

12. सागवान के पौधे की खेती

सागवान एक ऐसा पौधा है जिसकी में काफी सारे गुण पाए जाते हैं। उनकी लकड़ियों को आलीशान बंगले में, फर्नीचर और जहाज बनाने में आदि जैसे जरूरी कामों में इस्तेमाल किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की सागवान के 12 से 15 महीने में तैयार किए हुए पौधे मार्केट में तकरीबन ₹200 तक मिल जाते हैं।

यदि आप सागवान का एक पौधा लगाते हैं तो उसको पेड़ बनने में लगभग 13 से 15 साल लग जाते हैं। इसकी खेती करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसकी जो लकड़ियां होती हैं अगर उसकी लंबाई 35 से 40 फीट तक की है। तो मार्केट में इसका दाम ₹3000 प्रति घन फुट होता है।

13. अलग-अलग फूलों की खेती

यदि आप लोगों को खेती करके एक अच्छी खासी आमदनी करनी है। तो सबसे अच्छा ऑप्शन है कि आप तरह-तरह के फूलों की खेती करें। फूलों की कुछ ऐसी प्रजातियां होती है जिनकी डिमांड भारत में तो होती ही है। साथ ही साथ विदेश में भी काफी मांग की जाती है। फूल एक ऐसी चीज होती है जो लोगों को अपनी तरफ काफी आकर्षित करती है। क्योंकि फुल काफी सुंदर होते हैं देखने में। साथ ही इनमें कुछ औषधि गुण भी पाए जाते हैं।

देखा जाए तो फूलों को काफी अलग-अलग औषधि बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही कुछ तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स या फिर परफ्यूम में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। कुछ फूल जैसे गेंदा, ड़ेंजी, गुलाब, सूरजमुखी इन जैसे फूलों की खेती आप कर सकते हैं और अच्छा खासा कमा सकते हैं।

14. इलायची के पौधे की खेती

आप लोगों को यह तो पता होगा कि इलायची का सबसे ज्यादा इस्तेमाल चाय बनाने में किया जाता है। वही और भी तरह की स्वास्थ्य बनाने में भी इलायची का इस्तेमाल किया जाता है। मसालों की रानी का नाम इलायची को दिया गया है। एक इलायची के पौधे को पूरी तरह से तैयार होने में लगभग 3 साल का समय लग जाता है। और जब यह पौधा पूरी तरह से तैयार हो जाता है।

तब कोई भी व्यक्ति जो उसकी खेती करता है वह 25 से 30 साल तक इसके पौधे से कमाई कर सकता है। एक इलायची दो तरीके की होती है एक छोटी और दूसरी बड़ी तरह की इलायची। और आपको बता दे कि यह इलायची मार्केट में 2000 से ₹5000 प्रति किलो के हिसाब से मिलती है। तो इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसकी खेती करके एक इंसान कितना अच्छा खासा कमा सकता है।

15. कास्टर ऑयल

कास्टर ऑयल भी भारत में सबसे महंगा तेल है। यह जैविक तेल होता है जो कास्टर बीज से बनता है। यह फसल ज़्यादातर गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में उगाई जाती है। कास्टर ऑयल की कीमत- भारत में, कास्टर ऑयल की कीमत प्रति लीटर लगभग 100 से 200 रुपये तक होती है।

16. सफेद मुसली

सफेद मुसली भारत में एक स्पेशल दवाई की फसल है जो ज़्यादातर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में उगाई जाती है। सफ़ेद मुसली की कीमत प्रति किलो लगभग 9000 से 14000 रुपये तक होती है। इसकी क़ीमत इसका इस्तेमाल दवाइयों में होने के कारण काफी ज़्यादा होती है।

17. केसर की खेती

केसर एक काफी खुशबूदार पौधे में से आता है और इस पौधे का दूसरा नाम लाल सोना भी जाना जाता है। केसर की खेती से एक इंसान काफी कम समय में ही काफी अच्छे खासे पैसे कम कर करोड़पति बन सकता है। केवल आपको बता दें कि केसर की खेती करना कोई आसान काम नहीं है। क्योंकि इसकी खेती के दौरान बुवाई से लेकर इसके फूलों को इक्कठा करने तक का सारा काम आपको अपने हाथों से ही करना होता है। केसर हमेशा से मार्केट में काफी ज्यादा दामों में मिलती है। तो जो भी इसकी खेती करता है उसको भी काफी अच्छे खासे पैसे कमाने का मौका मिलता है। केसर भारत में एक महंगा मसाला है जो कश्मीर के पहाड़ों में उगाया जाता है। केसर की कीमत प्रति किलो लगभग 50,000 से 70,000 रुपये होती है।

18. ज़ीरा

भारत में सबसे महंगी बिकने वाली फसल जीरा भी है। जीरा भारत के उत्तरी और पश्चिमी भागों में उगाया जाता है और उत्पादन का अधिकतम हिस्सा राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में होता है। भारत में जीरा की कीमत प्रति किलो लगभग 150 से 250 रुपये तक होती है।

19. जींटा की फसल

जींटा दक्षिण भारत में उगाई जाने वाली एक सुगंधित मसाला फसल है। यह भारत में सबसे महंगी मसाला फसलों में से एक है। भारत में जींटा की कीमत प्रति क्विंटल लगभग 2,500 से 4,000 रुपये तक होती है।

20. काजू की फसल

काजू भारत में बहुत बड़ी मात्रा में उगाया जाता है और दुनिया भर में निर्यात किया जाता है। भारत में काजू की कीमत प्रति किलो लगभग 1000 से 1200 रुपये होती है।

ये फसलें इतनी महंगी क्यों हैं?

आजकल खेती करने में बढ़ती लागत की वजह से चावल, गेहूं, मक्का, गन्ना और इसके अलावा भी बहुत सी फ़ासले महंगी हुई है। महंगाई बढ़ने के अलग-अलग कारण है जैसे बढ़ती हुई लेबर की लागत,फसल बीमारियाँ , ग्राहक में बदलाव आदि। बीज, खाद, पेस्टिसिस आदि जैसे उत्पादक मैटेरियल की लागत भी बढ़ गई है। फसल पैदावार में मशीनरी का ज़्यादा इस्तेमाल भी प्रडक्शन (उत्पादन) की लागत को बढ़ता है।

पानी की कमी, सूखा और इसके अलावा भी कभी-कभी प्राकृतिक प्रॉब्लम भी इन फ़सलो की महंगाई की वजह है । वन बाजार में ग्लोबल कोम्पटिशन ने भी इन फसलों को महंगा कर दिया है। निर्यात (Export) बाजार में इन फ़सलो की ज़्यादा डिमांड होने के कारण भी यह फ़ासले महंगी है। मिनीमम सपोर्ट प्राइस MSP (एमएसपी) सिस्टम , डिरेक्ट सब्सिडी, रीसर्च और, डिवेलप्मेंट लोन और बीमा योजनाओं आदि जैसी सरकार ने भी इन फसलों को महंगा कर दिया है। भारत में 10 सदाबहार बिकने वाली फसलें कौन सी हैं? और इनके फ़ायदे –

  1. चावल की फसल – भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चावल की खेती की बहुत ज़्यादा डिमांड होती है क्योंकि ग्लोबल बाजार में चावल की मांग ज़्यादा है, जिससे इसकी कीमतें भी ज़्यादा हैं। और चावल बहुत जरूरी पोषण में भी मदद करता है और दुनिया भर के कई देशों के लिए एक मुख्य भोजन है।यहीं कारण है कि यह फ़सल काफ़ी महंगी और सबसे ज़्यादा बिकने वाली फ़सल है ।
  2. गेहूं की फसल – दुनिया में गेहूं की भी सबसे ज्यादा खेती की जाती है । यह देश के कई किसानों के लिए इंकम का स्रोत है क्योंकि गेहूँ ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत है और स्वस्थ ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। यह डाइटरी फाइबर से भी भरपूर होता है।
  3. मक्का की फसल – इस फसल का इस्तेमाल अलग-अलग फ़ूड , फ़ूड ग्रेंज़ (खाद्यान्नों) और मुर्गे के चारे के उत्पादन में किया जाता है। मक्का कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और आवश्यक विटामिन और खनिजों का एक बड़ा स्रोत है।
  4. कपास की फसल – कपास भारत का प्रमुख निर्यात है। इसकी डिमांड ग्लोबल मार्केट में काफी है। कपड़े बनाने से लेकर फर्नीचर और कालीन बनाने तक कई तरह के कामों में कपास का इस्तेमाल किया जाता है।
  5. गन्ना की फसल – गन्ना भारत की टॉप खेती है और इसका इस्तेमाल इथेनॉल, चीनी, गुड़ और इसके अलावा भी उत्पादों के उत्पादन के लिए किया जाता है। इथेनॉल के उत्पादन में गन्ना एक महत्वपूर्ण है।
  6. सोयाबीन – सोयाबीन में प्रोटीन पाया जाता है और इसका इस्तेमाल अलग- अलग फ़ूड की खेती में किया जाता है। सोयाबीन प्रोटीन और इसके अलावा भी महत्वपूर्ण पोषक तत्व इसने पाए जाते है।
  7. सरसों – इस फसल का उपयोग सरसों के तेल के पैदावार में किया जाता है और यह भारतीय बाजार में काफ़ी ज़्यादा पसंद की जाने वाली फ़सल है। सरसों के तेल का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जाता है और यह हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है।
  8. चाय खेती – आजकल अभी लोग चाय को काफ़ी ज़्यादा भारत में पसंद कर रहे हैं चाय की खेती भारत में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। इसकी डिमांड ग्लोबल मार्केट में भी काफी है। चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं
  9. कॉफी की खेती – कॉफी भारत की फसलों में से एक है। यह देश की प्रमुख निर्यात वस्तु है। कॉफी दिमाग़ को जगाने में सुधार करने में मदद करती है और गर्म या ठंडे जैसे आप चाहे इसका इस्तेमाल कर सकते है।
  10. मूंगफली – मूंगफली का उपयोग तेल के पैदावार में किया जाता है, जिसकी घरेलू और इंटरनैशनल बाजारों में ज़्यादा मांग है। मूंगफली प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है और वजन घटाने में भी मदद करता है।
  11. किन्नू फल की खेती – किन्नू एक ऐसा फल है जो की काफी खट्टा साथी बहुत स्वादिष्ट होता है। किन्नू संतरी रंग का फल होता है। नींबू के ही प्रजाति का एक फल किन्नू भी होता है। यदि कोई इसकी खेती करता है। तो वह काफी अच्छा खासा कमा कर काफी कम समय में ही करोड़पति बन सकता है।

निष्कर्ष- दोस्तों उम्मीद करता हूँ आज इस लेख में आपको सबसे महंगी बिकने वाली फसल कोन कोन सी है इंडिया में इस बारे में काफ़ी कुछ जानने को मिला होगा । इस लेख से रिलेटेड अगर आपके कोई अन्य सवाल है तो आप नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है।

रिलेटेड आर्टिकल इन्हे भी जरूर पढ़े –

Leave a Comment

Realme P1 pro 5G : realme ने लांच किया रियल मी P1 प्रो 5G फ़ोन जानिए क्या है प्राइस और spec. Best Career Options For Freshers and Experienced 2024- करियर के बिकल्प जॉब के साधन RR vs RCB – बंगलुरु और राजस्थान के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला IPL 2024 2024 में जानिए कौन -कौन है दुनिया के सबसे आदमी – top 10 richest people in the word 80 लाख का SNEAKER X CPU- Total gaming यानि की आजु भाई ने ख़रीदा 80 लाख का sneaker