भारत की top 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Bharat ki sabse jyada kamai karne wali Film,बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म,भारत की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में।

इंडियन सिनेमा को शुरू हुए लगभग 90 साल होंने वाले है। इस बीच उन्होंने काफी उतार चढ़ाव देखा है। लेकिन हाल ही में इंडियन सिनेमा को कोविड के कारण काफी तरह की समस्या देखने को मिली है। जिसमे से सबसे बड़ी समस्या यह थी कि लोगो ने थिएटर में आना ही बंद कर दिया था। जिसके कारण हाल ही काफ़ी सारी मूवी फ्लॉप भी हुई है। अगर आप भी जानना चाहते है की इंडियन सिनेमा की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है? तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक देखना होगा। तो चलिए अब बिना किसी देरी के शुरू करते है।

इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कोन सी है
इस पोस्ट के टॉपिक देखे show

इंडियन सिनेमा की मूवी का कमाई का जरिया

आज इंडियन सिनेमा में जो मूवी आती है इनके कमाई के कई जरिए है। तो दोस्तों चलिए सबसे पहले जान लेते हैं की आखिर बॉलीवुड में जब कोई फिल्म आती है तो वह कैसे पैसे कमाती है –

●     बॉक्स ऑफिस

पुरानी मूवीज के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही कमाई का एक मात्र जरिया था। फिल्म बनाने वाले को फिल्म देखने वालो से जो पैसा मिलता था। वही एक मात्र कमाई का जरिया था। जिस तरह से शोले ने उस समय कई करोड़ कमाए। अगर आज केवल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही पैसा आता तो आज शायद इस मूवी को लोग फ्लॉप घोषित कर देते है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आज लोग सिनेमा हॉल में पहले की तरह हर हफ्ते नही जाते बल्कि साल में कभी एक से दो बार चले जाते है। जिस के कारण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर मूवी का समय के साथ कम हो गया है।

●     टेलीविजन राइट्स

जैसे जैसे इंडियन सिनेमा की मूवी का ऑफिस ऑफिस कलेक्शन कम हुआ है। इसके विपरित 1980 के बाद इंडियन मूवी का टीवी राइट्स भी बिकने लगे और यह मूवी की कमाई का दूसरा तरीके के रूप में सामने आया है। टेलीविजन राइट्स के माध्यम से भी आप पैसा कमा सकते है।

●     स्ट्रीमिंग राइट्स

आज OTT का जमाना है। काफी लोग सिनेमा हॉल में होगी देखने के बजाय अपने मोबाइल या LED पर मूवी देखना अधिक पसंद करते है। आज फिल्ममेकर अपनी कमाई OTT प्लेटफार्म को भी मूवी राइट्स बेच कर कमा सकते है। काफी सारी मूवी कोविड के समय सिनेमा हॉल में रिलीज नही हुई बल्कि सीधे ही OTT पर आ गई।

टॉप 5 भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

रैंकमूवी का नामकमाई
1.     Baahubali 2: The Conclusion1,429 करोड़
2.     K.G.F: Chapter 21,008 करोड़
3.     RRR944 करोड़
4.     Pathaan655 करोड़
5.     Dangal538 करोड़

1. Bahubali 2:  The Conclusion

इंडियन सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी है Bahubali 2:  The Conclusion. इस मूवी का पहला पार्ट भी काफी हिट था। साल 2014 में आई मूवी Bahubali: The Beginning ने भी काफी अच्छी कमाई की थी। यह मूवी उस टाइम की सबसे अधिक कमी करने वाली इंडियन मूवी थी। इसी मूवी के अंत में सभी दर्शकों के मन में यह सवाल आता है कि कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा? इस सवाल का जवाब फिल्ममेकर ने 3 साल बाद Bahubali 2:  The Conclusion के जरिए दर्शकों के सामने रखा। Bahubali 2 को लेकर उस समय अलग ही तरह का खुमार था। यह मूवी साल 2017 में रिलीज हुई थीं। इस मूवी के कमाई की बात करे तो इसने 1429 करोड़ की कमाई की गई। जो आज तक इंडियन सिनेमा का सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी है।

2. KGF : Chapter 2

KGF : Chapter 2 भी अपने फ्रेंचाइजी की दूसरा पार्ट है। KGF का पहला पार्ट साल 2018 में आया था। जो लोगो को खूब पसंद आई थी। अगर आप भी KGF देखकर KGF 2 आने का इंतजार कर रहे थे। तो केवल आप ही नही बल्कि सभी इंडियन सिनेमा के दर्शक इस मूवी के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। KGF : Chapter 2 को इंडियन सिनेमा घर में साल 2022 की शुरुवात में ही रिलीज किया गया। इस मूवी ने उस समय कमाई के कई सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। KGF का भी तीसरा पार्ट भी बन रहा है उम्मीद है उस मूवी के द्वारा KGF सबसे अधिक कमाई करने वाले फ्रेंचाइजी मूवी बन जाएगी।  KGF  : Chapter 2 की कमाई की बात करे तो इस मूवी ने 1,008 करोड़ रुपए की कमाई की है।

3. RRR

बाहुबली के मेकर का ड्रीम प्रोजेक्ट पिछले साल 2022 में इंडियन सिनेमा में आया है। हाल ही में इस मूवी के एक गाने में oscar award भी जीता है। S. Rajamouli के द्वारा बनाई गई यह मूवी ने सिनेमा हॉल में आते ही अलग ही तरह की तबाही मचा दी थी। इस मूवी ने इंडियन सिनेमा को ग्लोबल तौर पर भी पहचान दिलाई हैं। इस मूवी के कमाई की बात करे तो इस मूवी ने 944 करोड़ रुपए की कमाई की है। RRR में अजय देवगन, आलिया भट्ट, जुनियर एनटीआर और रामचरण ने इस मूवी में बखूबी रोल निभाया है।

4. Pathaan

यह Pathaan इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली इंडियन मूवी है। शाहरुख इस मूवी के साथ 4 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर लौटे थे। आते ही उन्होंने इस मूवी को हिंदी सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी बना दिया। इस मूवी को दर्शकों के द्वारा उनके एक्शन सीन के लिए काफी पसंद किया गया। यह मूवी स्पाई जगत की सबसे अधिक कमाई करने वाले दूसरी सबसे बड़ी मूवी है। इस मूवी में इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान का भी रोल है। साथ ही इंडियन सिनेमा की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अपना रोल अच्छे से निभाया है। इस मूवी के कमाई की बात करे तो इस मूवी ने 655 करोड़ की कमाई की है।

5. Dangal

साल 2017 के अंत में आई मूवी दंगल ने भी बॉक्स ऑफिस में उस समय अलग ही कहर मचाया हुआ था। यह मूवी भारतीय पहलवान गीता और बनिया फोगाट के ऊपर उनके पिता ने उन्हे बनाने में जो मेहनत की है। उसके ऊपर बनाई गई थीं। इस मूवी के लिए आमिर खान ने काफी सारा वजन भी कम किया था। दंगल का यह डायलॉग की पहलवानी तो छोरे करे हैं, तो म्हारी छोरिया छोरों से कम हैं के सबसे फेमस है और आज भी लोगो के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस मूवी की कमाई की बात करे तो इस मूवी ने 538 करोड़ की कमाई की है। यह मूवी केवल इंडिया ही नही बल्कि चीन में भी काफी हिट रही है।

कुछ अन्य ज्यादा कमाई वाली सिनेमा

6. Bajrangi bhaijaan

बजरंगी भाईजान एक काफी सुपरहिट मूवी थी। जो की 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें सुपरस्टार सलमान खान और करीना कपूर ने एक्टिंग करी है। इस सिनेमा में एक छोटी बच्ची द्वारा भी एक्टिंग कराई गई है जिसका नाम हर्षाली मल्होत्रा है। लोगों द्वारा इस मूवी को काफी प्यार मिला था। यह मूवी एक कॉमेडी ड्रामा बेस्ड स्टोरी है। इसके स्टोरी लाइन से काफी लोग इमोशनल भी हुए थे मूवी देखने के दौरान। बात की जाए कमाई की तो इस मूवी ने तकरीबन 970 करोड रुपए की वर्ल्ड वाइड कमाई की थी।

7. Secret superstar

Secret superstar फिल्म जो कि साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में सुपरस्टार आमिर खान और जायरा वसीम भी देखने को मिले थे। जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था। यह मूवी एक म्यूजिकल ड्रामा बेस्ड स्टोरी पर बनी है। इस मूवी ने सुपर हिट काम किया था इसलिए यह बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी। बात की जाए कमाई की तो इस सिनेमा ने तकरीबन 967 करोड़ रुपए की वर्ल्ड वाइड कमाई करी थी।P.K.पीके कैसी मूवी है जिसने साल 2014 में रिलीज हो कर काफी सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। इस सिनेमा में आपको आमिर खान के साथ-साथ अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त और बोमन ईरानी जैसे बड़े-बड़े कलाकार देखने को मिलेंगे। इसने बॉक्स ऑफिस में काफी कमाई की थी। बात की जाए कमाई की तो इस मूवी ने 854 करोड रुपए तक की कमाई की थी।

8. robot 2.0

यह एक ऐसी मूवी है जो की बॉक्स ऑफिस में नवे नंबर पर सुपरहिट की लिस्ट में आता है। 2.0 मूवी में सुपरस्टार रजनीकांत को देखने को मिलता है। 2.0 मूवी साल 2018 में रिलीज़ हुई थी। यह मूवी एक साइंस फिक्शन एक्शन बेस्ट है जो की तमिल भाषा में रिलीज हुई थी। इस मूवी में रजनीकांत के साथ-साथ आपको अक्षय कुमार का भी काफी ज्यादा रोल देखने को मिलेगा। पहले की साउथ फिल्म रोबोट का दूसरा पार्ट ही है यह 2.0। बात की जाए इसकी कमाई की तो इस फिल्म ने 800 करोड़ रुपए तक की पूरी कलेक्शन की है बॉक्स ऑफिस में।

9. Bahubali : The beginning

इस मूवी ने अपना कमाल साउथ से लेकर बॉलीवुड तक फैला दिया था। यह सिनेमा 2015 में रिलीज हुई थी इसके डायरेक्टर स राजामौली है। आपको इस सिनेमा में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना जैसे बड़े-बड़े अभिनेता देखने को मिलते हैं। बात की जाए इसकी कमाई की तो तकरीबन 650 करोड़ रुपए तक की कमाई इन्होंने बॉक्स ऑफिस से की है।

10. Brahmastra

ब्रह्मास्त्र साल 2022 में रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी। इस सिनेमा में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे बड़े कलाकार देखने को मिले हैं। यह बॉक्स ऑफिस में काफी हिट देखने को मिले थे। इस मूवी में पौराणिक कथाओं जैसी चीजों पर बनाया है। जिसकी मदद से इन्होंने दर्शकों को काफी अपनी तरफ आकर्षित किया है। यह पूरी मूवी कल्पना के ऊपर बनाई गई है। जिसमें एस्ट्रावर्स अवधारणा का इस्तेमाल किया गया है। बात की जाए इसकी कमाई की तो इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस में तकरीबन 431 करोड़ तक से भी ज्यादा कमाई की है। इसलिए यह साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मूवी में से है। 2022 की सबसे ज्यादा कमाई की लिस्ट में है पांचवें नंबर पर है। वही बात की जाए पूरे भारत की सबसे ज्यादा कमाई की तो यह है 20 वे नंबर पर आती है।

11.Kantara

कंतारा एक ऐसी मूवी है जो की काफी ज्यादा सुपरहिट हुई थी। जितने भी दर्शन थे वह यह मूवी देखकर हैरान व काफी ज्यादा खुश भी हुए थे। इस सिनेमा के कहानी और कुछ ऐसी छवियों के कारण यह काफी हिट हुई थी। आपको बता दे कि यह सिनेमा काफी कम बजट में तैयार की गई थी। बात की जाए इस मूवी के नाम की तो इसका मतलब होता है रहस्यमय वनभूमि। इस सिनेमा में कर्नाटक के कुछ इलाकों की रुचि भरी भूत कोला जैसी चीजों को दिखाया गया है।

यह मूवी ऋषभ शेट्टी द्वारा डायरेक्ट भी की गई है। साथ ही इसमें ऋषभ शेट्टी ने एक्टिंग भी की है। नॉर्थ में रहने वाले दर्शकों के लिए इस सिनेमा को हिंदी में डब करके लॉन्च किया गया था। आपको बता दें कि यह मूवी रिलिजन से जुड़ी मूवी थी। जिसके कारण से काफी विवादों से घिरी रही और जिसके कारण इसने केवल 400 करोड़ रुपए तक की ही कमाई करी थी। वही इस मूवी में लागत केवल 16 करोड़ रुपए तक की लगी थी।

कौन-कौन सी मूवी आगे अच्छे कमाने की लिस्ट में जुड़ सकती है?

आपकी जानकारी के लिए बता दे की कुछ ऐसी मूवी है जो कि जल्द ही इस लिस्ट में शामिल हो सकती है। जैसे की गदर 2 जो की सनी देओल की मूवी है। उसने काफी अच्छी कमाई की है साथ ही पर काफी सुपरहिट मूवी भी रही है। इस मूवी में सनी देओल और अमीषा पटेल दिखते हैं जिन्होंने मिल कर 400 करोड़ से भी ज्यादा कमाई करी है। बात की जाए वर्ल्ड वाइड कमाई की तो इस मूवी ने 506 करोड़ तक की कमाई अभी तक कर ली है। अगर ऐसे ही चलता रहेगा तो फिर यह मूवी भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली लिस्ट में बहुत जल्द शामिल हो जाएगी।

रिलीज होने वाली कौन सी मूवी सबसे अधिक कमाई कर सकती है?

इंडियन सिनेमा में अभी काफी सारे मूवी रिलीज होने वाली है, आप भी अगर जानना चाहते है कि आने वाले कौन सी मूवी अधिक कमाई कर सकते सकती है, तो आप Gadar और KGF के तीसरे पार्ट, Pushpa 2 पर मूवी को हॉल में पैसा कमाते हुए देख सकते है। आप बॉलीवुड की नई मूवी की बात करे तो आप Tiger फ्रेंचाइजी की तीसरा पार्ट को भी इंडियन सिनेमा हॉल में अच्छा करते हुए देख सकते है।

F.A.Q (अक्सर पूछे जाने वाले सवालो के जबाब)

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नंबर वन फिल्म कौन सी है?

आपको पता दे कि इंटरनेट की रिपोर्ट के हिसाब से बाहुबली टू द कंक्लूजन जो की 2017 में रिलीज हुई थी। वह नंबर वन पर सबसे ज्यादा कमाई करने की लिस्ट पर आता है। इसकी कमाई देखें तो इसने लगभग 242 मिलियन डॉलर तक की कमाई की है। यानी की 1,810.7 करोड़ की रकम कमाई है।

कौन-कौन से फैक्टर्स किसी भी मूवी को बॉक्स ऑफिस में सफलता दिलाने में मदद करती है?

आपको बता दे कि किसी भी मूवी का फेमस होना काफी अलग-अलग बातों पर निर्भर करती है बॉक्स ऑफिस में। जैसे मूवी की क्वालिटी क्या है, उसका बजट, उसमें कौन-कौन से अभिनेताओं को लिया जा रहा है। इसकी मार्केटिंग, उसका प्रोडक्शन का खर्चा साथ ही उसका बाकी फिल्मों से भी कितना कंपटीशन हो सकता है। यह सब बात निर्भर करती है किसी भी सिनेमा की सफलता होने में।

भारत द्वारा 300 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली पहली मूवी कौन सी है?

आपको बता दें कि साल 2014 में पीके मूवी जिसमें आमिर खान थे। उसने तकरीबन 340 करोड़ तक की कमाई करी थी। तो यह उस समय की सबसे पहली मूवी मानी जाती है। जिसमें 300 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी।

अभी तक भारतीय मूवी में से कितनी फिल्मों ने 1000 करोड़ तब से ज्यादा कमाया है?

आपकी जानकारी के लिए बता दे की कुछ सिनेमा जैसे आरआरआर ने 1115 करोड़ से ज्यादा कमाया है। वही बाहुबली द कंक्लूजन ने 1810 करोड़ कमाया है। और दंगल जिसने 2024 करोड़ रुपए कमाए। तो यही कुछ सिनेमा है जिसे 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

निष्कर्ष (conclusion)-

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है? इस विषय के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तो और सहपाठी के साथ भी शेयर कर सकते है। अगर आपके मन में इस विषय से संबंधित कोई सवाल आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में संपर्क कर सकते है।

रिलेटेड आर्टिकल इन्हे भी जरूर पढ़े –

1 thought on “भारत की top 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म”

Leave a Comment

Realme P1 pro 5G : realme ने लांच किया रियल मी P1 प्रो 5G फ़ोन जानिए क्या है प्राइस और spec. Best Career Options For Freshers and Experienced 2024- करियर के बिकल्प जॉब के साधन RR vs RCB – बंगलुरु और राजस्थान के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला IPL 2024 2024 में जानिए कौन -कौन है दुनिया के सबसे आदमी – top 10 richest people in the word 80 लाख का SNEAKER X CPU- Total gaming यानि की आजु भाई ने ख़रीदा 80 लाख का sneaker