पढ़ाई में मन नहीं लगता कैसे लगाएं ? जानिए सबसे आसान तरीका

पढ़ाई में मन नहीं लगता तो क्या करना चाहिए?,पढ़ाई में मन नहीं लगता कैसे लगाएं ? या पढाई में मन कैसे लगाए ? ,अक्सर ये सवाल कई स्टूडेंट्स के मन में चलता रहता है और इसके साथ ही वे ये भी सोचते है की हमारा पढ़ाई में मन ना लगने के कारण क्या है, हम पढ़ाई में मन कैसे लगाये? अगर आप भी ऐसा सोचते है और जानना चाहते है पढ़ाई में मन नहीं लगता तो क्या करना चाहिए? तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी हेल्पफुल होने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा और लास्ट तक जरूर पढ़े।

पढ़ाई में मन नहीं लगता तो क्या करना चाहिए?, padhai man kaise lagaye .
इस पोस्ट के टॉपिक देखे show

पढ़ाई में मन नहीं लगता तो क्या करना चाहिए?

जैसा की आपको ये पता ही होगा आज का समय मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट, सोशल मीडिया का है। कई मायनों में यह अच्छे भी है लेकिन कहते हैं ना किसी भी चीज की आपको आदत लग गई तो फिर वह नुकसानदायक साबित हो जाती है। ठीक ऐसा ही इन चीजों को लेकर हो रही है।

आज की युवा पीढ़ी इतना ज्यादा सोशल मीडिया में डूब गई है कि कई स्टूडेंट ऐसे हैं जिन्हें पढ़ाई से ज्यादा मन सोशल मीडिया पर लगता है। वह अपना कई घंटा सोशल मीडिया पर बिताते हैं और अपना समय बर्बाद कर देते हैं। जिसके कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है और वह पढ़ाई में कंसंट्रेट नहीं कर पाते हैं।

इसलिए आज हम हमारे आर्टिकल पढ़ाई में मन नहीं लगता कैसे लगाएं? इसमें ऐसे स्टूडेंट जो पढ़ाई करना चाहते है लेकिन किसी न किसी कारण की वजह से पढ़ाई में मन नहीं लग रहा। उनके लिए पढ़ाई में मन कैसे लगाए की सभी जानकारियों को लेकर आए है, तो चलिए बिना देर किए आर्टिकल की शुरुवात करते है और सबसे पहले जानते है पढ़ाई में मन ना लगने के कारण क्या है?

पढ़ाई में मन ना लगने के कारण क्या है? क्यों आपका मन पढाई में नहीं लगता

दोस्तों किसी भी समस्या का हल जानने से पहले समस्या के कारणों को जानना जरुरी होता है तो हम सबसे पहले आपके पढाई में मन क्यों नहीं लगता इसके कारण जनिंगे।

पढ़ाई का एक निश्चित समय ना होना

अगर आप अपनी पढ़ाई का निश्चित समय निर्धारित नहीं करते हैं, तो ऐसे में आपको पढ़ाई करने का मन नहीं लगता है। पढ़ाई का एक टाइम टेबल होना चाहिए और टाइम टेबल में हर सब्जेक्ट को समान समय दिया जाना चाहिए। जैसे: आप गणित की पढ़ाई एक घंटा कर रहे हैं, तो बाकी दूसरे सब्जेक्ट को भी एक-एक घंटे का समय दें। इस तरह से अपना टाइम टेबल बनाएं। इससे आपका एक माइंडसेट बना रहेगा और पढ़ाई में मन भी लगेगा। प्रतिदिन आपको लगभग 10-12 घंटे पढ़ाई करना चाहिए इसमें आपको एक टाइम टेबल बनाना चाहिए आप प्रतिदिन स्कूल जाते है 6 – 8 घंटे आप वहां पढ़ाई करते है बाकि आप घर पर आकर 4-5 घंटे पढ़ाई कर सकते हो। इसमें 12 घण्टे आपके पास एक्स्ट्रा रहते है 8 घंटे आपको सोना चाहिए और बाकि 3-4 घंटे आप अपनी मन पसंद का काम कर सकते हो ,खेल कूद कर सकते हो या अन्य कोई एक्टिविटी कर सकते हो।

ध्यान भटकना

ध्यान भटकने वाली चीज है जैसे मोबाइल, गेम्स, टीवी, रेडियो इन सभी चीजों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि अगर आप मोबाइल सामने रखते हैं, तो दोस्तों से चैट, कॉल करके बातें करने का मन करेगा। टीवी सामने होगा तो टीवी देखने का मन करेगा। पढ़ाई के समय अगर आप इन सभी ध्यान भटकने वाली चीजों से दूरी बनाकर रखते हैं, तो आप मन लगाकर अच्छी पढ़ाई कर पाएंगे।

पढाई में इंटरेस्ट ना होना

हमारा इंटरेस्ट उस काम में होता है जिसमें हमें एंजॉयमेंट मिलता है, स्ट्रगल नहीं करना पड़ता, हार्ड वर्क नहीं करना पड़ता और क्योंकि पढ़ाई में हमें बहुत ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ता है, हार्ड वर्क करना पड़ता है इसलिए उसमें हमारा इंटरेस्ट नहीं होता है। इंसान का दिमाग हमेशा उस चीज की तरफ अट्रैक्ट होता है जिसमे हमें इंजॉयमेंट मिलता है। इसलिए अगर आप पढ़ाई को भी इंटरेस्ट लेकर नहीं करेंगे तो आपका मन पढ़ाई में कभी भी नहीं लगेगा। पढ़ाई में इंटरेस्ट आपको आपको तब नहीं आएगा जब आपको पढ़ाया हुआ समझ नहीं आएगा इसलिए जब स्कूल में टीचर पढ़ाते हैं तो उस समय ध्यान से पढ़े अपने डाउट को क्लियर करे। अगर आपको समझ नही आ रहा तो आप इंटरनेट की मदद से कोई भी कांसेप्ट को क्लियर कर सकते हो।

शारीरिक व मानसिक स्थिति ठीक न होना

शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी या अशांत दिमाग के कारण भी पढ़ाई में मन नहीं लगता है। ऐसे में आपको संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए, अच्छे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। जिससे आपकी शारीरिक कमजोरियां दूर होंगी, अशांत मन शांत होगा।

मानसिक स्थिति को ठीक रखने के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है। इससे आपका मन शांत और एकाग्र रहेगा। इसलिए पढ़ाई में मन लगाने के लिए शारीरिक और मानसिक स्थिति को ठीक रखना बहुत जरूरी है। आपको संतुलित आहार और कम से कम 30 मिनट का मेडिटेशन करना बहुत जरूरी है।

पढाई को सीरियस नहीं लेना

जी हां। जब आप पढ़ाई करने बैठते हैं तो आप लोग पढ़ाई करते ही नहीं हैं। मतलब जब आप पढ़ाई करने बैठते हैं, तो 2 से 3 मिनट पढ़ाई करते हैं फिर उसके बाद आप लोग अपने पास्ट या फ्यूचर में जीने लगते हैं। आप लोग सोचने लगते हैं अगर मैं ऐसा करता तो यह होता, वैसा करता तो यह होता। आप लोग अपने विचारो में ही खो जाते है जिसके कारण पढ़ाई पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते है। तो दोस्तों सबसे पहले आपको अपना एक उदेश्य बनाना होगा की आपको क्लास मे सबसे टॉप करना है।

पढ़ाई में मन कैसे लगाये?

  • अपने उद्देश्य को जानें
  • मल्टीटास्किंग न करें
  • पढाई कम लेकिन पढाई अच्छा
  • विनाश से बचें
  • अपनी रुचि विकसित करें

अपने उद्देश्य को जानें – Know your life aim /dreams

आपको यह पता होना चाहिए कि मैं यह पढ़ाई क्यों कर रहा हूं या कर रही हूं, इससे मुझे क्या मिलने वाला है। अगर आपको यह नहीं पता है, तो आप कितना भी कोशिश कर लीजिए आपका मन नहीं लगेगा। इससे आपका रिजल्ट भी खराब होगा। इसलिए किसी भी काम को शुरू करने से पहले पता होना चाहिए कि इससे मुझे क्या मिलेगा? इससे मेरे जीवन में कैसे सुधार आएगा? तो सबसे जरूरी है फाइंड योर पर्पस (उस काम को करना क्यों चाहते है।)

मल्टीटास्किंग न करें – do not multitasking

एक बार ने सिर्फ एक ही काम को करना है। कई सारे लोग एक साथ मल्टीटास्किंग करने की कोशिश करते हैं जो कि बिल्कुल भी इंपॉसिबल है। इससे आपको कोई भी रिजल्ट प्राप्त नहीं होगा क्योंकि हमारा जो दिमाग है वह इस प्रकार से बना है कि वह एक बार में एक ही चीज को फोकस कर सकता है। एक ही काम को वह अच्छे से कर सकता है। हम लोग पढ़ते समय दिमाग को एक जगह लगाते हैं लेकिन उसके साथ-साथ मल्टीपल जगह और लगा लेते हैं। उससे होता क्या है आपका दिमाग, आपका ध्यान अलग-अलग जगह में बट जाता है। जो हमे बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।

पढाई कम लेकिन, पढाई अच्छी हो – study less but study good

आपको कम पढ़ना है लेकिन अच्छा पढ़ना है। कुछ लोग ज्यादा पढ़ने के चक्कर में रात रात भर पढ़ते रहते हैं लेकिन उनके दिमाग में कुछ घुसता नहीं है। उन्हें लगता तो है वह बहुत अच्छे से पढ़ाई कर रहे हैं, बहुत अच्छे से सीख रहे हैं लेकिन जब बारी आती है एग्जाम देने की तब सब कुछ भूल जाते हैं।

आपके साथ भी ऐसा जरूर हुआ होगा अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आपको ध्यान देने की जरूरत है कि आप कम पढ़े लेकिन आप बहुत अच्छा पढ़ें और उस चीज को बार-बार रिपीट करके पढ़ें क्योंकि होगा यह कि आप कम पढ़ेंगे लेकिन अच्छा पढ़ेंगे, तो आपको ज्यादा चीजें सीखने को मिलेगी। थोड़ी होगी लेकिन बहुत अच्छी होगी।

मन को बिचलित होने से बचें – Avoid Destruction

जितने भी डिस्ट्रक्शन आपके पास आ रहे हैं जो आपको पढ़ाई करने से रोक रहे हैं उन्हें आपको टोटल अवॉइड करना है, खत्म कर देना है। अब देखिए सोशल मीडिया है, आपके मोबाइल फोन है, आपके रिलेशनशिप हैं या फिर आपकी बुरी संगत है। इसकी वजह से आपका महत्वपूर्ण समय खत्म हो जाता है और आप जिस काम को करना चाहते हैं वह कर नहीं पाते हैं, तो ऐसे में आपको सबसे इंपोर्टेंट चीज यह करना है जितने भी डिस्ट्रक्शन वाली चीज है आपको अपनी लाइफ से दूर करना है।

अपनी रुचि विकसित करें – develop your interest

आपका पढ़ाई में मन क्यों नहीं लग रहा है क्योंकि आपका पढ़ाई में इंटरेस्ट नहीं आ रहा है, उस सब्जेक्ट में इंटरेस्ट नहीं आ पा रहा है जिसके कारण आप पढ़ नहीं रहे हैं। इधर-उधर घूम रहे हैं या फिर अपनी पढ़ाई को टालते जा रहे हैं। इसके लिए आपको अपने पढ़ाई में इंटरेस्ट डेवलप करना है। इंटरेस्ट डिवेलप करने के लिए समझिए – होता यह है कि जब भी हम किसी चीज को पसंद करते हैं, उसे करते हैं तो हमारा मन उस काम को करने में लगता है।

कई लोग पढ़ने बैठते हैं और उनका मन नहीं लगता है क्योंकि पढ़ना उनका पैशन नहीं है, वह चीज उन्हें उतनी ज्यादा पसंद नहीं है लेकिन पढ़ना तो जरूरी है उसी से वह पास हो पाएंगे, अच्छे परसेंट बना पाएंगे और उनका फ्यूचर अच्छा होगा। इसलिए अपनी पढ़ाई को किसी ऐसे चीज से रिलेट कर दीजिए जहां से आपके मन में पढ़ाई के बारे में इंटरेस्ट जाग जाए।

Same सब्जेक्ट को एक दिन में ज्यादा बार ना पढ़े

बच्चे सबसे ज्यादा गलती यही करते हैं कि वह एक सब्जेक्ट को एक दिन में बार-बार पढ़ लेते हैं ऐसा करने से हैं उन्हें उसे सब्जेक्ट में इंटरेस्ट नहीं बढ़ता है जिससे उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता। तो कोशिश करें कि एक विषय को बार-बार न पढ़ें इससे आप ना ही बोर होंगे नहीं आलस आएगा और पढ़ने में भी मन लगेगा। 

आप जैसे ही किसी सब्जेक्ट से बोर होने लगते हैं तो जो भी आप धीरे-धीरे पढ़ते हैं उसे भूलने लग जाते हैं क्योंकि आलस के कारण आपका माइंड डिमोटिवेटेड होने लगता है इसलिए हर सब्जेक्ट का अपना एक समय तय कर ले और एक ही विषय को पूरे दिन बैठकर ना पढ़ने और जो भी विषय जिस समय पढ़ रहे हो उसे ध्यान लगाकर पढ़ें जैसा कि हम स्कूल में करते हैं हर विषय का समय अलग-अलग होता है इससे हमारा इंटरेस्ट भी बना रहता है और पढ़ाई में मन भी लगता है।

केवल एग्जाम के समय आप एक ही सब्जेक्ट को पूरा दिन पढ़ सकते हैं क्योंकि अगले दिन आपका एग्जाम इस विषय का होता है और अगर हम पेपर से एक दिन पहले हर विषय को पढ़ेंगे तो इससे हमारे एग्जाम में दिक्कत आ सकती है।

पढ़ाई में मन नहीं लगता कैसे लगाएं ? जानिए सबसे आसान तरीका
image source – pixabay

पढ़ाई करने से पहले अपना टाइम टेबल जरूर बनाएं

एक छात्रा के लिए समय सबसे कीमती होता है इसलिए उन्हें कभी भी समय को बर्बाद नहीं करना चाहिए। हर चीज को समय पर करने से उसका परिणाम भी अच्छा मिलता है। तो अगर कोई भी विद्यार्थी पढ़ रहा हो और उसे पढ़ाई में मन लगाना हो। तो उसे हमेशा अपना एक टाइम टेबल बनाना चाहिए। ऐसा करने से उसका आगे का भविष्य काफी अच्छा हो जाएगा

विद्यार्थियों को अपने सब्जेक्ट के हिसाब से टाइम टेबल बनाना चाहिए। और हर सब्जेक्ट को बराबर का समय देना चाहिए। और हमेशा उन बच्चों को यह टाइम टेबल फॉलो करना चाहिए। इससे उनका समय भी बर्बाद नहीं होता है। और हर विषय को बराबर समय देने से पढ़ाई में मन के साथ-साथ चीजें याद भी रहती है।

नोट्स हमेशा जरूर तैयार करे पढ़ाई करते समय 

आप लोगों ने यह तो सुना ही होगा कि जितना ज्यादा आप लिखते हैं उतना ही ज्यादा आपको चीज है याद होती है। तो जब भी आप कुछ भी पढ़ने बैठ तो हमेशा नोट्स बनाएं। ऐसा करने से आपको चीज याद भी रहती है और आपका मन भी लगा रहता है। 

आप जो भी पढ़ रहे हैं अगर उसका आप नोट्स नहीं बनाते हैं। तो एग्जाम के समय में आपका पढ़ा हुआ आप भूल जाते हैं। वहीं अगर आपने कहीं लिखा हुआ होता है तो आप आसानी से उसे रिवाइज कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके एग्जाम के समय में दिक्कत नहीं आती है और चीज केवल रिवाइज करने की जरूरत पड़ती है।

हमेशा सही जगह बैठ कर पढ़ाई करें

पढ़ाई में मन ना लगने का एक सबसे बड़ा कारण यह भी होता है कि आप किस जगह बैठकर पढ़ रहे हैं तो आपके लिए यह जानना सबसे जरूरी है कि आपको हमेशा एक सही जगह पर बैठकर पढ़ना चाहिए तो चलिए जानते हैं कि वह सही जगह कौन सी हो सकती है।

ध्यान रहे आप जहां भी पढ़ रहे हो उसके आसपास का वातावरण काफी शांत होना चाहिए। आपके पढ़ने की जगह पर आपका कुर्सी और टेबल होना चाहिए जहां आप आराम से किताब रखकर बैठकर पढ़ सके। जिस कमरे में आप पढ़ रहे हो उसके बाहर दो नॉट डिस्टर्ब का बोर्ड लगा दीजिए।

ध्यान रहे पढ़ते समय आपकी जरूरी चीज आपके आसपास ही होनी चाहिए। जैसे पेंसिल, रबड़, पानी आदि। क्योंकि चीज जितनी आपके पास रहेगी आपको उतना कम बार उठने की जरूरत पड़ेगी। 

Proper डाइट लें

जितना पौष्टिक और अच्छा खाना उतना ही अच्छा मन भी होता है। इसलिए हमेशा विद्यार्थियों को एक पौष्टिक और प्रॉपर डाइट लेनी चाहिए  ऐसा करने से उनका शरीर और मन दोनों ही तंदुरुस्त रहता है। जितने अच्छे फल सब्जियां और अनाज खाएंगे उतनी ही उनके दिमाग में शांति और शक्ति दोनों ही आएगी।

कोशिश करें कि बाहर की चीज जिसमें कार्बोहाइड्रेट या फैट वाली चीजे ज्यादा हो वह कम खाएं या ना के बराबर खाएं। क्योंकि ऐसे खानों से शरीर में आलस बहुत ज्यादा बढ़ता है और नींद भी इतनी तेजी से आती है। साथ ही आपके शरीर के लिए भी यह अच्छा खाना नहीं होता। कोशिश करें कि हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद जरूर ले। अगर एक विद्यार्थी इन सब चीजों पर ध्यान देगा तो वह अच्छे से पढ़ाई कर पाएगा। और उसके द्वारा पढ़ाई की जाने वाली चीज उसे लंबे समय तक याद भी रहेगी।

पढ़ाई करने का उद्देश्य जरूर रखें

इंसान चीजें तभी करता है जब उसकी लाइफ में कोई मोटिव या उद्देश्य होता है। वैसे ही अगर कोई विद्यार्थी पढ़ाई करता हो तो उसे अपने पढ़ाई का उद्देश्य रखना चाहिए। ऐसा करने से वह ज्यादा मन लगाकर पढ़ पाएगा। उसे आगे चलकर क्या करना है और उसके लिए पढ़ाई कितनी जरूरी है हमेशा यह सब सोच कर चलना होगा। उसे यह पता होना चाहिए कि अगर वह मेहनत नहीं करेगा तो उसे आगे चलकर उसका फल भी नहीं मिलेगा। इसलिए पढ़ाई से रिलेटेड हमेशा एक मोटे विद्यार्थियों को रखना चाहिए ताकि वह मन लगाकर पढ़ सके और जीवन में एक सफल इंसान बन पाए। 

पढाई करने के लिए मोटिवेशन

दोस्तों मोटिवेशन आपको कुछ समय के लिए चार्ज करता उसके बाद आप उसी आदत पर आ जाते हो सबसे पहले आपको यह समझना जरुरी है की आपको ज़िंदगी में करना क्या है ,क्या बनना है। खुद से सवाल करो जैसी ज़िंदगी तुम जीना चाहते हो उसके लिए तुम कितनी तैयारी कर रहे हो ,दोस्तों ज़िंदगी बहुत छोटी है टाइम पास करने वालो लिए ,और ज़ीने वालो के लिए बहुत हसीन है इसलिए आप जीना चाहते हो या टाइम पास करना चाहते हो यह सब आप पर निर्भर करता है।

पढाई ज्ञान आपको ज़िंदगी में वो मुकाम दिला सकता है जो आप चाहते हो ,बिना पढाई के आप ज़िंदगी में आगे नहीं बढ़ सकते हो ,बिना पढाई और ज्ञान के आप सिर्फ एक घिसी पिटी ज़िंदगी जी सकते हो बस अगर कुछ बड़ा करना है तो पढ़ना तो पड़ेगा ही।

देर रात तक पढ़ाई कैसे करें?

वैसे तो बोला जाता है की पढ़ाई बच्चों को सुबह के समय करनी चाहिए क्योंकि सुबह का पढ़ा हुआ ज्यादा लंबे समय तक याद रहता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप रात को पढ़ नहीं सकते या रात की पढ़ी हुई चीज है आपको याद नहीं रहती। आप पढ़ाई किसी भी वक्त कर सकते हैं केवल जरूरी है कि आप उसमें मन लगाकर पढ़े।

बहुत से विद्यार्थियों को रात में पढ़ना अच्छा लगता है और बहुत से बच्चों को दिन में तो आप अपने हिसाब से पढ़ने का समय बनाएं। अगर आप लोग रात में पढ़ने में आसानी ढूंढते हैं लेकिन आपको यह नहीं पता की रात के समय लंबे समय तक कैसे पढ़ें तो हम आपको कुछ चीज बताएंगे जिसकी मदद से आप लंबे समय तक पढ़ सकते हैं।

दिन में ही नींद पूरी करें

यदि आपको रात में जाग कर पढ़ाई करनी है तो सबसे जरूरी है कि आप दिन में अपनी नींद को पूरा कर ले। यानी कि आपको दिन में कुछ देर कर रेस्ट लेना होगा और अपने दिन भर की थकान दिन में ही खत्म करनी होगी। कोशिश करें कि कुछ थकान भर काम दिन में ना करें क्योंकि ऐसा करने से आपको रात में पढ़ने में डिस्टरबेंस होगी। 

पढ़ते समय डिटरमिनेशन रखें

जैसा कि आप लोगों को पता है कि रात में हमारा शरीर दिन भर की थकान को आराम देता है। जिसके कारण शरीर में बहुत आलस और नींद भरा हुआ होता है। इसलिए आपको अपने मन को यह बताना होगा कि आपको रात भर पढ़ाई करनी है। इसके लिए आपको दिन भर की थकान को भूलना होगा और अपने मन में डिटरमिनेशन लानी होगी। यदि आपको ज्यादा नींद आती हो तो आप पढ़ने के समय अपने पास चाय या कॉफी बनाकर रख सकते हैं। ताकि उसे नींद आने से पहले पी ले इससे आपकी नींद आपसे दूर रहेगी और आपसे ज्यादा अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगे।

Study टेबल का इस्तेमाल करें

रात में देर से पढ़ने के लिए जरूरी है कि आपके पास एक टेबल चेयर होनी चाहिए जिस पर आप पढ़ सके। और उन टेबल चेयर पर स्टडी लैंप होना चाहिए ताकि पूरे रूम में अंधेरा होने के कारण आपको नींद महसूस ना हो। आप कोशिश करें कि आपके पूरे रूम में लाइट जली रहे ताकि अच्छी रोशनी से आपके शरीर में आलस ना आ पाए। स्टडी टेबल इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर आप बेड पर लेट कर पढ़ाई करेंगे तो आपको बहुत ही जल्दी नींद आ जाती है। और इससे आपका मन पढ़ाई में भी नहीं लग पाएगा। इसलिए कुर्सी टेबल पर सही ढंग से पीठ सीधी करके ही बैठकर पढ़ाई करें।

निष्कर्ष (conclusion)

हमने आज पढ़ाई में मन नहीं लगता तो क्या करना चाहिए? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। इसके साथ ही पढ़ाई में मन ना लगने के कारण, पढ़ाई में मन कैसे लगाये? इसे भी सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है। हमें उम्मीद है आज के हमारे इस आर्टिकल से जुड़ी सभी जानकारी आपको समझ आ गई होगी। अगर आपके मन में इससे जुड़ा कोई सवाल है, तो हम कमेंट में पूंछ सकते है।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल हेल्पफुल लगा है और कुछ नया जानने को मिला है, तो इसे अपने फ्रेंड्स और फैमली के साथ शेयर करना ना भूलें और अपने सवाल या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे।

FAQs. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पढ़ा हुआ याद क्यों नहीं होता?

क्योंकि आप एक निश्चित समय में रेगुलर पढ़ाई नहीं करते हैं इसलिए आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता है। एक कारण यह भी है कि आप सोचते है कि ज्यादा पढ़ने से ज्यादा याद होगा लेकिन ऐसा नहीं है। कम कम पढ़े लेकिन इंटरेस्ट के साथ पढ़े, समझ कर पढ़ें।

पढ़ाई में मन कैसे लगाया जाता है?

अगर आप एक लक्ष्य लेकर पढ़ते हैं, तो आपका पढ़ाई में मन जरूर लगेगा इसलिए अपना एक लक्ष्य जरूर बनाएं।

पढ़ाई करते समय नींद ना आए इसके लिए क्या करें?

अगर आप कम रोशनी में पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको नींद आ सकती है इसके लिए आप स्टडी लैंप जलाकर पढ़ाई करें। पढ़ाई करते समय नींद ना आए इसके लिए कॉफी का सहारा भी ले सकते हैं। इसके अलावा थोड़ी थोड़ी देर में पानी भी पीते रहें।

धन्यवाद!

रिलेटेड आर्टिकल यह भी जरूर पढ़े –

3 thoughts on “पढ़ाई में मन नहीं लगता कैसे लगाएं ? जानिए सबसे आसान तरीका”

  1. आप फ़ोन का इस्तेमाल करें लेकिन पहले फ़ोन में सभी सोशल मीडिया app को हटा दे केवल पढाई से रेलटेड ही app आप अपने फ़ोन में रखे और एक यूट्यूब और गूगल क्रोम को आप अपने फ़ोन में रख सकते है। यूट्यूब पर आप उन चैनल को सब्सक्राइब करके रखे जो आपकी पढाई में हेल्प करें।

  2. वैसे फोन भी आजकल ज़रूरत है, क्या इसे इस्तेमाल करें या नहीं? या कोई और रास्ता है जैसे की फ़ोन सिर्फ रात या दिन में चला सकें जो भी ज़रूरी काम हो? Please answers 🙏

Leave a Comment

Realme P1 pro 5G : realme ने लांच किया रियल मी P1 प्रो 5G फ़ोन जानिए क्या है प्राइस और spec. Best Career Options For Freshers and Experienced 2024- करियर के बिकल्प जॉब के साधन RR vs RCB – बंगलुरु और राजस्थान के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला IPL 2024 2024 में जानिए कौन -कौन है दुनिया के सबसे आदमी – top 10 richest people in the word 80 लाख का SNEAKER X CPU- Total gaming यानि की आजु भाई ने ख़रीदा 80 लाख का sneaker