nFT (Non Fungible Token) क्या है NFT से पैसे कैसे कमाए

क्या आप लोग NFT के बारे में जानते है? NFT को Non Fungible Token कहते है। NFT को सरल भाषा में बात करे तो एक प्रकार का टोकन होता है जिसका मालिकाना हक केवल आपके पास ही मौजूद होता है। आप इसमें किसी भी प्रकार की सेवा या चीज को जोड़ कर सकते है। अगर आप भी यह जानना चाहते है कि यह NFT क्या है ? और आप NFT से किस प्रकार से पैसे कमा सकते है। तो आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना चाहिए, तो चलिए शुरू करते हैं और सबसे पहले जानते है NFT क्या है?


NFT से पैसे कैसे कमाए? | How to earn money from NFT in hindi?

NFT क्या है? – What is NFT in hindi?

जैसे हमने आपको ऊपर बताया कि NFT को Non Fungible Token कहते है। यह एक तरह का क्रिप्टो ग्राफिक टोकन होता है। यह NFT Blockchain Technology पर बने होते है। इस NFT टोकन का इस्तेमाल किसी भी प्रकार के वीडियो, म्यूजिक को आप NFT में तब्दील कर सकते है। NFT की हिस्ट्री की बात करे तो सबसे पहले NFT वर्ष 2001 में शुरू हुआ है।

NFT कैसे बनाए? – How to create NFT in hindi?

जैसे हमे मालूम ही है कि NFT Blockchain technology पर काम करता है जैसे Bitcoin। NFT को बनाने के बारे में लोग सोचते है कि NFT को बनाने के लिए कई सारे तकनीकी चीजों के बारे में जानकारी होगा बेहद जरूरी है अन्यथा आप NFT नही बना पायेंगे लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही हैं। आप NFT को काफी सरल तरीके से बना सकते है। आप Open Sea, Mintable, Binance, WazirX NFT और Rarible जैसे NFT प्लेटफॉर्म के द्वारा NFT को आसानी से बना सकते है।

nFT (Non Fungible Token) क्या है NFT से पैसे कैसे कमाए

NFT कैसे काम करता है?

देखा जाए तो एनएफटी एक ब्लॉक चैन तकनीक पर काम करता है। मौजूद हर एनएफटी का एक यूनिक कोड होता है। जिसकी मदद से यह पता चलता है की एनएफटी का असली मालिक कौन है। यदि आपके पास कोई यूनिक, पेंटिंग, ड्राइंग, गेम्स, गाने या फिर कोई भी ऐसी चीज है। उनको आप डिजिटल आर्ट में बदल सकते हैं यानी एनएफटी बना सकते हैं। यह सभी block chain पर बनी होती है। इसी वजह से यह पता लगाना आसान होता है की एनएफटी का असली मालिक कौन है।

NFT कहां से खरीदें और Sell करे?

यदि आपको मुफ्त में एनएफटी खरीदना और बेचना है तो उसको आप opensea प्लेटफार्म पर बेच सकते हैं। इस प्लेटफार्म पर किसी भी तरह का चार्ज नहीं लगता। परंतु एचएन खरीदी करेंगे तो उसकी कीमत तो आपको देनी होगी। आपको बता दें कि भारत का सबसे बड़ा और पहला प्लेटफार्म Opensea है। इस ऐप को आप मुफ्त में इस्तेमाल करके सीख सकते हैं। वहीं इसकी मदद से दूसरे paid प्लेटफार्म पर भी जा सकते हैं।

आप NFT ethereum में भी खरीदी और बेच सकते हैं निफ्टी को। साथ ही आपने अगर अपना कुछ यूनिक वीडियो, सॉन्ग, आर्ट, फोटो बनाया हो तो उसे भी बेच सकते हैं। यदि आपने इनमें से कुछ भी बना दिया और उसे एनएफटी में कन्वर्ट करके बेच दिया। तो इन्हें जो भी खरीदेगी और जब उसे बचेगा तो उसका कुछ परसेंट रॉयल्टी आपको हर बार मिलेगा। इसका मतलब यह है कि यह सब जितने बार बिकेगा उतने बार आपको इसकी रायल्टी मिलेगी।

NFT से पैसे कैसे कमाए? – How to earn money from NFT in hindi?

NFT की सहायता से आप कई तरीके से पैसा कमा सकते है जिसके बारे में हमने आर्टिकल के इस सेक्शन में विस्तार से बताया है।

1. NFT बनाकर पैसे कमाए (earn money by making nft in hindi)

आप इस तरीके में अपनी किसी भी प्रकार की डिजीटल संपत्ति को NFT में तैयार कर सकते है। आप अपने द्वारा बनाए गए NFT को NFT प्लेटफॉर्म पर अच्छे दामों में बेच सकते है। अगर आप इस तरीके से पैसे बनाने के बारे में जानना चाहते है तो आपको कुछ ऐसे प्लेटफार्म का इस्तेमाल करना चाहिए जो NFT में डील करते है। आप NFT को बना कर Open Sea, Mintable, Binance, WazirX NFT और Rarible जैसे प्लेटफार्म पर डील कर सकते है।

2. Royalty के माध्यम से NFT से पैसे कमाए

अगर आप NFT के द्वारा पैसे कमाने के बारे में सोच रहे है तो एक और तरीका जिससे आप NFT के द्वारा पैसा कमा सकते है वो है NFT पर Royalty fees अर्जित कर सकते है। आज इंटरनेट पर ऐसे कई सारे प्लेटफार्म है जहा से आपको NFT Creators की सुविधा प्राप्त होती है। अगर आप इसे सरल भाषा में जानना चाहते है कि Royalty से आप पैसे कैसे कमा सकते है वो है, अगर आप अगर अपने द्वारा बनाए गए किसी भी प्रकार के डिजिटल आर्ट, म्यूजिक को अगर किसी व्यक्ति को बेच देते है तो वो व्यक्ति अगर किसी और व्यक्ति को आपके द्वारा बनाई गई NFT को किसी और व्यक्ति को बेचता है तो उस व्यक्ति को एनएफटी का कुछ प्रतिशत Royalty के तौर पर आपको प्रदान करना होगा।

आपके एक बात के बारे में बता दे कि आप अपने Royalty percent को NFT बनाते समय ही निर्धारित कर सकते है। जिससे अगर कोई भी व्यक्ति आपके द्वारा बनाए गए NFT को आप से खरीद कर किसी और व्यक्ति को बेच देता है तो आपको आपका प्रतिशत Royalty के तौर पर प्राप्त होता है।

3. NFT Trading करके NFT से पैसे कमा सकते हो

आप NFT Trading करके भी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। आप किसी और की NFT को खरीद कर उसी NFT को अंत किसी व्यक्ति को बेच कर अधिक दाम में उस NFT को बेच कर पैसा कमा सकते है। अभी पिछले एक दो साल में ऐसे कई व्यक्ति है जो इस NFT Trading के द्वारा अच्छा खासा पैसा बना रहे है। आपको केवल इस बात का ध्यान रखना होता है कि आप जिस व्यक्ति से NFT खरीद रहे है उस NFT को अगर आप अन्य किसी व्यक्ति को बेच देते है तो आपको उस NFT को बेचने के बाद Royalty के रूप में NFT का कुछ प्रतिशत NFT के क्रिएटर को देना होगा।

4. NFT Game खेलकर पैसे कमाए

आज के समय में देखा जाए तो सभी पैसा कमाना चाहते हैं। लेकिन अगर आपको कहें की आप गेम खेल कर पैसा कमाए फिर काफी अच्छा लगता है। तो यदि अगर आपको एनएफटी से पैसे कमाने हैं। तो आप उसमें मौजूद गेम खेल कर भी पैसे कमा सकते हैं।जैसा कि आज के समय में काफी चीज ऑनलाइन हो रही है। जिसमें की एक गेमिंग इंडस्ट्री भी काफी आगे बढ़ती नजर आ रही है। और इसमें देखा जाए तो करोड़ों लोग जुड़ भी रहे हैं। और एक यही कारण है एनएफटी का कि वह एक बड़ा हिस्सा गेमिंग कॉन्सेप्ट पर फोकस कर रहा है।

एनएफटी गेमिंग की मदद से आप दो तरीकों से पैसे कमा सकते हैं। चलिए जानते हैं उन दो तरीकों के बारे में।

पहला तरीका है गेम को खेल कर। यदि आप एनएफटी पर गेम खेलते हैं और आप गेम जीते भी हैं। तो आपको कुछ रिवॉर्ड मिलते हैं जो की क्रिप्टो करेंसी में होते हैं। और उन्हें आप आसानी से रिडीम भी कर सकते हैं।

वही दूसरा तरीका है अपने एनएफटी को किराए पर दे कर। आपको केवल अपने गेम में कुछ एनएफटी असेट्स खरीदने होंगे। और उन्हें दूसरे लोगों को अच्छा बेचकर या फिर उन्हें रेंट पर देकर उससे पैसे कमाने होंगे।मान लीजिए आप कोई गेम खेलते हैं जिसमें उस गेम से जुड़े कुछ अवतार, स्किन या गुण आदि वगैरा आपने खरीद लिया है। तो अब आप उसे या तो बेचकर या तो किसी और को किराए पर देकर उस चीज के पैसे आप कमा सकते हैं।

Online NFT कोर्स बनाकर पैसे कमाए

यदि आप लोगों को एनएफटी से पैसे कमाने हैं और आपको वेब डिजाइनिंग या एनएफटी के बारे में अच्छे से जानकारी है। तो आप आसानी से एनएफटी से जुड़े कुछ ऑनलाइन कोर्सेज बनाकर उसके जरिए पैसे कमा सकते हैं।

देखा जाए तो आज के समय में ज्यादातर लोग अपना कैरियर ऑनलाइन फील्ड में ही बनाना चाहते हैं। और ऐसे में एनएफटी टेक्नोलॉजी मार्केट में नयी आई है। इसलिए काफी सारे लोग इसके बारे में जानकारी लेना चाहते हैं। इसलिए अगर आप इसी पर एक ऑनलाइन कोर्स बनाते हैं। तो यह आपके लिए काफी अच्छा मौका हो सकता है अच्छे पैसे कमाने का।

आपको हम कुछ ऑनलाइन एनएफटी कोर्सेज को बनाने के आईडिया बताने जा रहे हैं। जिन पर आप अपने कोर्सेज बना सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।

  • NFT Trading Course
  • Blockchain Development
  • NFT Create and Sell Course
  • NFT Development Related Courses
  • NFT Platform Web Development Courses

हमने कुछ ऐसे कोर्सेज के ideas बताए हैं। जो कि अभी के समय में काफी नए कांसेप्ट चल रहे हैं। एनएफटी एक ऐसा कांसेप्ट है जो की मार्केट में नया आया है जिसके वजह से अभी इसके कमाई के तरीके सर सामने नहीं आए हैं पॉपुलर हो रहा है और इसके कमाने के भी नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं।NFT से कमाए पैसे बैंक अकाउंट में कैसे प्राप्त करे

दोस्तों आपको बता दे कि आप जब भी किसी एनएफटी को बेचते हैं। तो आपके सारे पैसे आपके ही क्रिप्टो के वॉलेट में आ जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एनएफटी को बेचने पर आपका पेमेंट क्रिप्टो में ही आता है।जब आपका पैसा क्रिप्टो वॉलेट में ऐड हो जाए। तो आप उन पैसों को इंडियन करेंसी में जोड़ कर। अपने अकाउंट में ट्रांसफर आसानी से करवा सकते हैं।

NFT का Future क्या है?

NFT के future की बात करे तो NFT Blockchain Technology पर काम कर रही है। यह टेक्नोलॉजी आने वाले समय में हर जगह इस्तेमाल की जाएगी। जिससे हम यह अनुमान लगा ही सकते है कि यह NFT आने वाले समय में काफी अधिक ग्रो करने वाला है। इस NFT के द्वारा आप आने वाले समय में अपनी इन्वेस्टमेंट और बिजनेस ट्रांजेक्शन भी कर सकते है। इन सब चीजों का निष्कर्ष निकाले तो यही बनता है कि NFT का फ्यूचर काफी ज्यादा bright है।

FAQs. NFT से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल?

सरल शब्दों में NFT क्या है?

एनएफटी (NFT) का फुल फॉर्म Non Fungible Token है इसे आप एक तरह की नीलामी भी कह सकते हैं।

NFT कैसे काम करता है?

डिजिटल संपत्ति के लिए एनएफटी (NFT) का इस्तेमाल किया जाता है इसमें आप हर डिजिटल चीज को खरीद और भेज सकते हैं। दुनिया की हर वह चीज जिसे कॉपी नहीं किया गया और वह यूनिक और ओरिजिनल है, तो आप उसे एनएफटी बनाकर भेज सकते हैं और इससे अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं।

निष्कर्ष (conclusion)

आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको NFT क्या है? आप NFT के द्वारा कैसे पैसा कमा सकते हैं? NFT का future क्या है? इन सब विषय पर विस्तार से चर्चा करने का प्रयास किया है। उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो के साथ भी शेयर कर सकते है। अगर आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई सवाल आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कॉमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़े –

Leave a Comment

Realme P1 pro 5G : realme ने लांच किया रियल मी P1 प्रो 5G फ़ोन जानिए क्या है प्राइस और spec. Best Career Options For Freshers and Experienced 2024- करियर के बिकल्प जॉब के साधन RR vs RCB – बंगलुरु और राजस्थान के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला IPL 2024 2024 में जानिए कौन -कौन है दुनिया के सबसे आदमी – top 10 richest people in the word 80 लाख का SNEAKER X CPU- Total gaming यानि की आजु भाई ने ख़रीदा 80 लाख का sneaker