ये है भारत में 14 सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी- सेलरी 30 लाख

ऐसे तो भारत में सभी मिडल क्लास व्यक्ति सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हैं। उन्हे लगता है वो सरकारी नौकरी को प्राप्त करके अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के साथ साथ सामाजिक स्थिति को भी सुधार सकते है। देखा जाए तो यह बात पूरी तरह से सच भी नही है। भारत में कई सारे ऐसे प्राइवेट फील्ड में भी जॉब है जो आपको काफी हाई सैलरी प्रदान करती है।

आज के समय में प्राइवेट सेक्टर में भी काफी अच्छा पैसा मिलता है सरकारी जॉब्स के मुकाबले। सरकारी नौकरी के अलावा आप प्राइवेट नौकरी करके भीं अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत कर सकते है। अगर आप जानना चाहते है कि भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन सी है तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए। आज हम आपको बताने है भारत में सबसे ज़्यदा सेलरी वाली नौकरी के बारे में –

इस पोस्ट के टॉपिक देखे show

भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन सी है।

दोस्तों वैसे तो कई सारे जॉब्स है जहाँ आपको लाखो में महीने की सेलरी मिल सकती है लेकिन उसके लिए आपको experience होना जरुरी है और आपके पास स्किल भी होनी चाहिए जिससे आप उस जॉब को प्राप्त कर सको। नौकरी में आपके स्किल्स और आपके एक्सपीरियंस के अनुसार आपको सेलरी दी जाती है अगर आपके पास एक अच्छी स्किल है और कई सालो का experience है तो आराम से आपको लाखो में सेलरी मिल जाएगी।

भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी

1. कमर्शियल पायलट की जॉब

अगर आप भारत में अच्छी सैलरी प्राप्त करना चाहते है तो आप कमर्शियल पायलट की भी नौकरी करने का सोच सकते है। एक कमर्शियल पायलट की नौकरी काफी एडवेंटरस और ग्लैमरस दिखाई देती है। कमर्शियल पायलट बन कर आप शुरुवाती समय से ही 1.5 लाख से 2.0 लाख रुपए कमा सकते है। एक कमर्शियल पायलट बनने के लिए आपके पास एक अच्छे फिजिकल स्ट्रेंथ के साथ 200 घंटे की प्लेन चलाने की ट्रेनिंग होना भी जरूरी है। पायलेट बनने के लिए आपको काफी मेहनत और पढ़ाई भी करनी पड़ेगी। कुछ सालो का एक्सपीरियंस लेने के बाद आप अच्छी खासी सैलरी की इस जॉब से उम्मीद कर सकते हो।

2. डॉक्टर की नौकरी

हम सभी को मालूम है की व्यक्ति को अगर स्वस्थ रहना है तो उन्हें डॉक्टर की कितनी जरूरत होती है। डॉक्टर बनकर आप आसानी से महीने में शुरुवाती समय में लाखो कमा सकते है। वही उसके बाद जैसे जैसे आपका अनुभव बढ़ता है आप एक डॉक्टर के रूप में काफी सारा पैसा कमाने में भी सक्षम हो जाते है। इस समय हमारे देश में हेल्थकेयर इंडस्ट्री बढ़ भी रही है। जिसके चलते हम कह सकते है कि अगर आप डॉक्टर बनते है तो आप आने वाले समय में काफी सारा पैसा कमा सकते है। डॉक्टर में सबसे हाई डिग्री MBBS की होती है इस डिग्री को पाने के लिए आपको काफी मेहनत और पढ़ाई की जरुरत होती है। एक MBBS डॉक्टर को शुरुआत में लाखो का पैकेज मिल जाता है। अगर आप सरकारी में जॉब करते हो तो वहां भी आपको अच्छी सेलरी मिलते है।

3. चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)

आप अगर एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बनते है तो आप महीने में आसानी से लाखो रुपए कमा सकते हैं। आपके लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना बेहद कठिन काम माना जाता है। आप चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर अच्छा खासा पैसा बना सकते है। एक अच्छा अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट महीने में आसानी से 3 से 4 लाख रुपए कमा सकता है। अगर एक्सपीरियंस होल्डर है तो यह अमाउंट 5 लाख पर महीने तक भी जा सकता है।

3. इंजीनियरिंग की नौकरी

आप अगर एक इंजीनियर बन सकते है तो उससे अधिक सैलरी तो शायद ही आपको किसी अन्य नौकरी में प्राप्त हो सकती है। एक इंजीनियर को अगर अच्छा पैसा प्राप्त करना है तो उसके लिए उन्हें काफी सारा अनुभव चाहिए होता हैं। जब आप एक अनुभवी इंजीनियर बन जाते है तो उसके बाद आपके ऊपर पैसे की बरसात होने लगती है। एक इंजीनियर के रूप में आसानी से 5 से 6 लाख रुपए प्रति महीने कमा सकते है। इंजीनियरिंग के फील्ड में यह आपके एक्सपीरियंस पर निर्भर करता है।

4. डाटा साइंटिस्ट की जॉब

आपकों अगर एनालिटिक्स में रुचि है तो आप डाटा साइंटिस्ट भी बन सकते हैं। एक डाटा साइंटिस्ट बनाना आपके लिए काफी मुश्किल भरा हो सकता है। एक डाटा साइंटिस्ट बनने के लिए आपको ऑनलाइन कोर्स करना होगा। अभी यह कोर्स ऑफलाइन तौर पर काफी कम ही जगह पर मौजूद है। अगर आप एक अच्छे डाटा साइंटिस्ट बन जाते है तो अपनी 2 लाख से 3 लाख रुपए के बीच में सैलरी प्राप्त हो जाती है। वही अगर आप अभी डाटा साइंटिस्ट के तौर पर नए है तो आपको प्रति महीने 80 से 90 हजार रुपए प्राप्त हो सकते है।

5. ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री

अगर आपको ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री की समझ होगी तो आपको तो जानकारी होगी कि यह ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री कितनी ग्लैमरस और लाइट से भरी हुई है। यह ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री न सिर्फ लाइट और एक्शन से परिपूर्ण इन इंडस्ट्री में पैसा भी बहुत हैं। आप एक ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री में रह कर आसानी से लाखो रुपए बना सकते है। आप अगर एक अच्छे ब्रॉडकास्टिंग डायरेक्टर बन जाते है तो उसके बाद आप आसानी से महीने में 4 से 5 लाख रुपए बना सकते है।

6. सीईओ की जॉब्स

आप अगर किसी कंपनी के सीईओ बनते है तो आप महीने में आसानी से 2 लाख से लेकर मल्टी बिलियन कंपनी का कुछ शेयर परसेंट भी प्राप्त कर सकते है। अगर आप किसी 100 करोड़ की कंपनी के सीईओ है तो आपको प्रति महीने 4 से 5 लाख रुपए से लेकर उस कंपनी के कुछ परसेंट शेयर भी प्राप्त हो सकते है। एक अच्छा सीईओ बनने से आप खुद को तो डेवलप करते ही है साथ ही में आप अपने समाज को भी डेवलप करते है।

भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी

7. IAS और IPS की जॉब

देश के मैनेजमेंट को आगे ले जाने वाली दो ऐसी महत्वपूर्ण नौकरियां IAS और IPS है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक आईपीएस को SP यानी सुपरीटेंडेंट पुलिस के रूप में तैनात किया जाता है। वही बात की जाए IPS की तो इनको कलेक्टर यानी जिला मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया जाता है। एक IAS और आईपीएस दोनों के ही काम काफी जिम्मेदारी पूर्ण होते हैं।

अब बात की जाए इन दोनों पोस्ट के इनकम की तो शुरुआती दौर में इस को 56100 महीने की सैलरी दी जाती है। वहीं कुछ समय बाद उनकी सैलरी एक लाख से भी ऊपर चली जाती है। सैलरी के साथ-साथ IAS और आईपीएस को मुफ्त यात्रा, स्वास्थ्य, आवास यानी रहने की जगह इन सभी के लिए पैसे भी दिए जाते हैं। यदि आपको आइपीएस या फिर आईएएस बनना हो तो उसके लिए आपको यूपीएससी का एग्जाम क्लियर करना होता है। साथ ही कुछ सिविल सर्विसेज के भी एग्जाम होते हैं जिनकी मदद से इनका सिलेक्शन होता है। सलेक्शन प्रोसेस में प्रिलिम् मैंस और इंटरव्यू के बाद ही IAS और IPS चुने जाते हैं।

8. NDA और डिफेंस सर्विसेज

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय सेना के कुल तीन भाग है जल, थल और वायु सेना। इन तीनों भागों में अलग-अलग पद होते हैं। यदि आपको लेफ्टिनेंट के पद में जाना है तो आपको बता दे कि उनका सिलेक्शन यूपीएससी के अंडर एनडीए, सीडीएस, एएफसीएटी आदि जैसे परीक्षाएं द्वारा की जाती है। सिलेक्शन की प्रक्रिया काफी सारे भागों में होती है। जैसे सबसे पहले प्रिलिम्, फिर मैंस, जीडी, फिजिकल टेस्ट, PIT टेस्ट और इंटरव्यू के बाद ही किसी का सिलेक्शन होता है। जो भी काम भारतीय सेना से जुड़े होते हैं वह काफी चुनौती पूर्ण होते हैं। लेकिन उन्हें चुनौती भरे काम के साथ-साथ अच्छी सैलरी और सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं। जैसे कि अगर देखा जाए लेफ्टिनेंट की शुरुआती सैलरी 68000 है। वहीं जब वह कुछ समय बाद मेजर बन जाता है तो उसकी सैलरी 1 लाख से ऊपर हो जाती है। इसके साथ-साथ उन्हें कहीं अलग-अलग तरह के चीजों के लिए की पैसे भी मिलते हैं।

9. इसरो, डीआरडीओ साइंटिस्ट और इंजीनियर

अगर आप लोगों को रीसर्च और डेवलपमेंट में काफी इंटरेस्ट है और आप इंजीनियरिंग कर रहे हैं। तो आपको बता दे कि इसरो और डीआरडीओ में साइंटिस्ट और इंजीनियर के लिए यहां पर पद खाली होती है। जो भी व्यक्ति इन बड़े संगठनों में काम करते हैं उन्हें काफी सारी सुविधाएं मिलती है। सुविधाओं के साथ-साथ समाज से आपको काफी इज्जत और सम्मान भी मिलता है। देखा जाए तो उनकी शुरुआती सैलरी ₹60000 तक होती है। वही कुछ समय बाद उनकी सैलरी लाखों के करीब या उससे भी ज्यादा हो जाती है।

10. आरबीआई ग्रेड-B

आरबीआई ग्रेड बी बैंक के अच्छे नौकरियों में से एक नौकरी में आती है। जो भी व्यक्ति आरबीआई ग्रेड बी में सिलेक्ट होता है उनको काफी अच्छी खासी सैलरी मिलती है। अगर आप लोगों को भी बैंकिंग में इंटरेस्ट हो तो आप अपना कैरियर आरबीआई ग्रेड भी में कर सकते हैं। यह एक काफी अच्छा ऑप्शन है। आपको बता दें कि आरबीआई द्वारा डिप्टी गवर्नर के पद पर किसी को भी रखा जा सकता है। आरबीआई अपना खुद का एक अलग से परीक्षा करवाते हैं। और जिनका सिलेक्शन इसमें होता है उन्हें रहने के लिए एक फ्लैट पर मिलता है। इसके अलावा उनके बच्चों को भी एक अच्छी और मुफ्त में शिक्षा मिलती है। अब देखा जाए की सैलरी की तो इसमें सेलेक्ट होने वाले लोगों को शुरुआत में 67000 सैलरी दी जाती है।

11. इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज

जिन लोगों का भी सिलेक्शन इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज में होता है उनकी शुरुआती दौर में ₹60000 तक की सैलरी मिलती है। वहीं कुछ समय बाद उनकी सैलरी बढ़ती है और तकरीबन 1 लाख तक हो जाती है। आपको बता दे की इस पद के लिए सिलेक्शन फॉरेस्ट सर्विसेज अपने एग्जाम द्वारा करता है। यूपीएससी का एग्जाम देकर आपको इसमें पास होना पड़ता है। सबसे पहले सिलेक्शन में प्रीलिम्, मेंस और फिर इंटरव्यू लिया जाता है।

12. असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर

यह तो एक सबसे अच्छा और ज्यादा सैलरी वाला काम माना जाता है। अलग-अलग कॉलेज या फिर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले प्रोफेसर्स और लेक्चरर्स की शुरुआती दौर में सैलरी 50000 तक की जाती है। वही उनका एक्सपीरियंस और प्रमोशन मिलने के बाद तकरीबन 1 लाख तक सैलरी पहुंच जाती है।

13. विदेश मंत्रालय के ASO को भी मिलती है अच्छी सैलरी

आपको बता दे कि यदि आपको भी विदेश मंत्रालय में ASO के पोस्ट पर नौकरी करनी है। तो उसके लिए आपको एक एसएससी सीजीएल का परीक्षा देना होगा और उसमें पास होना होगा। जब आपका सिलेक्शन इसमें हो जाएगा तो उसके बाद आपको काफी अच्छी खासी सैलरी भी मिलेगी। साथ ही आपको काफी सारे सुविधा भी मिलेंगे जैसे किसी अच्छे अस्पताल में फ्री इलाज की सुविधा। वही बात की जाए उनकी सैलरी की तो शुरुआत में 1.25 लाख रुपए तक मिलती है। वहीं धीरे-धीरे कुछ समय बाद उनकी भी सैलरी बढ़ती है।

14. Investment Banker

ऐसे बहुत से विद्यार्थी है जिन्हें बिज़नेस और व्यापार में काफी इंटरेस्ट होता है। और ऐसे ही बच्चों को एक इनवेस्टमेंट बैंकर बनने का सपना होता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक इन्वेस्टमेंट बैंकर का काम एक फंड और फाइनेंस को मैनेज करना ही होता है। और इसी कारण से इन्वेस्टमेंट बैंकर की job भी काफी अच्छी सैलरी पाने वाली जॉब में से मानी जाती है। Investment bankers को ज्यादातर मनी मन से भी जाना जाता है। यह एक तरीके के corporate financial advisor होते हैं। इनका काम institutions, Banks, government corporations, और private clients को financial advice देना होता हैं।

यदि बात की जाए इस जॉब की सैलरी की तो भारत में इन्वेस्टमेंट बैंकर्स की शुरुआत की दौड़ में सैलरी 10 से 12 लाख साल तक होती है। वही जैसे-जैसे उनका एक्सपीरियंस बढ़ता है उससे उनकी सैलरी भी बढ़ती है। धीरे-धीरे 25 से 30 लाख या शायद उससे ज्यादा का पैकेज भी उन्हें मिल जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (F.A.Q)

सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी कौन सी है?

आपको सबसे ज्यादा सैलरी एक सरकारी नौकरी में आईएएस और आईपीएस बन कर ही प्राप्त हो सकती है। एक आईपीएस और आईएएस के पद पर नियुक्ति प्राप्त होने के बाद आपको कई सारी सरकारी सुविधा और सरकारी बंगलों में रहने की सुविधा और बहुत सारा सम्मान भी प्राप्त होता है। आप एक आईएएस या आईपीएस बन कर एक जिले समाज का विकास कर सकते है।

भारत में सबसे अच्छी सैलरी किसकी है ?

भारत के इस समय के मार्केट को देखा जाए तो भारत में सबसे अधिक सैलरी डाटा साइंटिस्ट की हैं। भारत में एक डाटा साइंटिस्ट की एवरेज सैलरी 11 लाख रुपए प्रति वर्ष से शुरू होती है। यह सैलरी आपके अनुभव के काफी बढ़ती ही जाती है। आप एक अनुभवी डाटा साइंटिस्ट के रूप में प्रति वर्ष 60 से 70 लाख रुपए कमा सकते है।

भविष्य में किस करियर में ज्यादा स्कोप है?

इस समय देखा जाए तो भविष्य में सबसे ज्यादा स्कोप आईटी से जुड़ी कंपनी में ही है। आप अगर आईटी कंपनी में नौकरी प्राप्त कर लेते है तो उसके बाद आपके दिन कुछ ही दिन में बदल सकते है। आप किसी भी आईटी इंडस्ट्री में जॉब प्राप्त करके साल का आसानी से इस समय 12 से 15 लाख रुपए प्रति वर्ष प्राप्त कर सकते है।

निष्कर्ष (final words)

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन सी है? और किस नौकरी में कितना स्कोप है उनके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया है। अगर आप भी हमसे इन सब विषय से संबंधित कोई सवाल आपके मन में आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर संपर्क करना चाहिए।

रिलेटेड आर्टिकल इन्हे भी पढ़े –

Leave a Comment

Realme P1 pro 5G : realme ने लांच किया रियल मी P1 प्रो 5G फ़ोन जानिए क्या है प्राइस और spec. Best Career Options For Freshers and Experienced 2024- करियर के बिकल्प जॉब के साधन RR vs RCB – बंगलुरु और राजस्थान के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला IPL 2024 2024 में जानिए कौन -कौन है दुनिया के सबसे आदमी – top 10 richest people in the word 80 लाख का SNEAKER X CPU- Total gaming यानि की आजु भाई ने ख़रीदा 80 लाख का sneaker