Sunny Leone नहीं ब्लकि इस अभिनेत्री को सबसे ज्यादा search किया गया 2023 में

Most Searched Actress In Year 2023: साल 2023 ज्यादातर लोगों के लिए काफी बेहरतीन रहा है। इस दौरान उन्हें अपने जीवन के कई नए पहलु देखने को मिले। मगर अब कुछ ही दिनों में इस साल का अंत होने वाला है और एक नए साल की शुरुआत होने वाली है। जिससे पहले गूगल ने भी अपनी एक लिस्ट साझा कर दी है। जिसमें उसने बताया है कि आखिर किन-किन लोगों को साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इस लिस्ट में गूगल ने साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं अभिनेत्रियों के बारे में भी बताया है। जिस लिस्ट के सामने आते ही सभी फैंस हैरानी में पड़ गए हैं। और आखिर उनका हैरान होना भी लाजमी है, क्योंकि इस लिस्ट में उनकी पसंदीदा अभिनेत्री सनी लेओनी (Sunny Leone) नहीं बल्कि किसी और ने टॉप किया है। तो आइए उस अभिनेत्री के बारे में जानते हैं, जिसने बॉलीवुड की सबसे कातिल हसीना को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने छोड़ा सनी लीओनी को पीछे

दरअसल, गूगल हर साल अपनी एक रिर्पोट शेयर करता है जिसमें वह उस साल में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एक्टर, फिल्म, स्पोर्ट्स इवेंट और कई अन्य चीजों की जानकारी देता है। जिस कड़ी में उसने साल 2023 खत्म होने से पहले एक रिपोर्ट्स साझा की है, जिसमें बताया गया है कि आखिर साल 2023 में भारतीयों द्वारा किसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। यह लिस्ट देखकर सभी हैरान हो गए हैं, क्योंकि इसमें सनी लीओनी (Sunny Leone) नहीं बल्कि कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने टॉप किया है।

कियारा आडवाणी बनीं साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली अभिनेत्री

बता दें कि गूगल ने साल 2023 में भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों की जो लिस्ट जारी की है। उसमें कियारा आडवाणी (Kiara Advani) पहले स्थान पर हैं। और वह एक मात्र ऐसी अभिनेत्री हैं, जो इस टॉप 10 लिस्ट में मौजूद हैं। वरना उनके अलावा इस लिस्ट में सभी दूसरे स्टार शामिल हैं। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) दूसरे स्थान पर हैं। तो वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) का नाम शामिल है। जिन्होंने हाल ही में खेले गए वर्ल्ड कप में काफी दमदार प्रदर्शन किया था।

इस वजह से कियारा आडवाणी को किया गया सबसे ज्यादा सर्च

इसमें कोई दोराय नहीं है कि कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन और होनहार कलाकारों में से एक हैं। मगर 2023 में इन्हें सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के पीछे की वजह इनकी कला नहीं बल्कि उनकी शादी रही है। बता दें कि साल 2023 में 7 फरवरी के दिन कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने बॉलीवुड स्टार सिद्धार्त मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) से शादी की थी। जो काफी लम्बे समय तक चर्चा का विषय बना हुआ था। जिसके चलते वह भारत में साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली लोगों में पहले स्थान पर हैं।

इतना ही नहीं बल्कि कियारा आडवाणी वर्ल्ड में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं। और वह इस लिस्ट की एक मात्र भारतीय हैं।

Google India पर साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप 10 व्यक्ति

  1. कियारा अडवाणी (Kiara Advani)
  2. शुभमन गिल (Shubman Gill)
  3. रचिन रवीन्द्र (Rachin Ravindra)
  4. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)
  5. एल्विश यादव (Elvish Yadav)
  6. सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra)
  7. ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)
  8. डेविड बेकहम (David Beckham)
  9. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)
  10. ट्रैविस हेड (Travis Head)

साल 2023 में गूगल पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोग

  1. जेरेमी रेनर (Jeremy Renner)
  2. जेना ओर्टेगा (Jenna Ortega)
  3. इचिकावा एन्नोसुके (Ichikawa Ennosuke)
  4. डैनी मास्टर्सन (Danny Masterson)
  5. पेड्रो पास्कल (Pedro Pascal)
  6. जेमी फॉक्स (Jamie Foxx)
  7. ब्रेंडन फ़्रेज़र (Brendan Fraser)
  8. रसेल ब्रांड (Russell Brand)
  9. कियारा आडवाणी (Kiara Advani)
  10. मैट रिफ़ (Matt Rife)

रिलेटेड आर्टिकल इन्हे भी जरूर पढ़े –

Leave a Comment

Realme P1 pro 5G : realme ने लांच किया रियल मी P1 प्रो 5G फ़ोन जानिए क्या है प्राइस और spec. Best Career Options For Freshers and Experienced 2024- करियर के बिकल्प जॉब के साधन RR vs RCB – बंगलुरु और राजस्थान के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला IPL 2024 2024 में जानिए कौन -कौन है दुनिया के सबसे आदमी – top 10 richest people in the word 80 लाख का SNEAKER X CPU- Total gaming यानि की आजु भाई ने ख़रीदा 80 लाख का sneaker